Wednesday, August, 13,2025

भागवत बोले... RSS भारत माता की जय करने वाला संगठन

जयपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने मंगलवार को सीकर के रेवासा धाम में रेवासा पीठाधीश्वर स्वामी राघवाचार्य वेदांती की प्रतिमा का अनावरण किया और नवनिर्मित संस्कृत गुरुकुल का शुभारंभकिया। इस मौके पर उन्होंने गुरुकुल के विद्यार्थियों से संवाद भी किया। संवाद के दौरान एक विद्यार्थी ने भागवत से पूछा, 'राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क्या है?' भागवत ने जवाब दिया, यह भारत माता की जय के लिए काम करने वाला संगठन है, जो भारत माता को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए कार्यरत है। छात्र ने अगला प्रश्न किया कि विदेशों में यह काम कौन करता है? इस पर भागवत ने कहा, विश्व में हिन्दुओं की एकता के लिए 'हिन्दू स्वयं सेवक' कार्य कर रहे हैं। इससे पहले भागवत राघवाचार्य वेदांती महाराज की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित 'श्री सियपिय मिलन समारोह' में शामिल हुए। उन्होंने कहा, भारत दुनिया में धर्म देने वाला और विश्व का कल्याण चाहने वाला देश है।

भारत प्रजातंत्र में आगे: भागवत ने कहा, स्वतंत्रता के बाद कई लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि भारत में प्रजातंत्र नहीं चल पाएगा, लेकिन न केवल यह चला, बल्कि संकट आने पर जनता ने इसे बचाया भी। आज भारत प्रजातंत्र के मामले में दुनिया में सबसे आगे है। उन्होंने इस दौरान स्वामी राघवाचार्य की तीन फीट ऊंची संगमरमर की प्रतिमा का अनावरण और नव-निर्मित गुरुकुल भवन का लोकार्पण किया।

राघवाचार्य का संस्कृत और संस्कृति के उत्थान में योगदान: भागवत ने कहा कि राघवाचार्य जी ने संस्कृत और भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। उनका द्वार सभी के लिए सदैव खुला रहा। ऐसे संत का स्मरण एक वर्ष बाद भी हमें उनकी उपस्थिति का अनुभव कराता है। जब तक इस स्थान पर संतों का आशीर्वाद रहेगा, राघवाचार्य जी की प्रेरणा यहां जीवित रहेगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery