Wednesday, August, 13,2025

अंबानी परिवार सबसे अमीर कारोबारी घराना, अडाणी दूसरे स्थान पर

मुंबई: उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाला अंबानी परिवार 28 लाख करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के साथ देश का सबसे समृद्ध कारोबारी घराना है जबकि अडाणी परिवार 14.01 लाख करोड़ रुप की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है। शोध एवं रैंकिंग फर्म हुरुन और वर्कलेज की कारोबारी घराना की संपत्ति में पिछले एक साल में आए बदलाव पर एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 300 सबसे मूल्यवान परिवारों को कुल संपत्ति 140 लाख करोड़ रुपए (1.6 लाख करोड़ डॉलर) से अधिक है, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 40 प्रतिशत है। अकेले अंबानी परिवार की ही संपत्ति देश की जीडीपी के 12 प्रतिशत के बराबर है। पिछले एक साल में अंबानी परिवार की संपत्ति में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके साथ अंबानी परिवार ने देश में सबसे अधिक संपत्ति वाले परिवार के तौर पर अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। रिपोर्ट में गौतम अडाणी की अगुवाई वाले अडाणी परिवार को 'पहली पीढ़ी के उद्यमी' के तौर पर शुरू सबसे मूल्यवान पारिवारिक कारोबार का मालिक बताया गया है।

अंबानी परिवार एक नजर में

  • अंबानी परिवार की संपत्ति 28 लाख करोड़ रुपए
  • संपत्ति जीडीपी की 12 प्रतिशत
  • एक साल में संपत्ति बढ़ी 10 प्रतिशत

मुंबई रईसों की नगरी, दिल्ली दूसरे स्थान पर

सर्वाधिक संपत्ति वाले कारोबारी घरानों में मुंबई से 91, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से 62 और कोलकाता से 25 परिवार इस सूची में शामिल हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery