Thursday, March, 19,2026

राजनीति में 'फुल स्टॉप' नहीं होता: प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा से अप्रैल से जुलाई के बीच सेवानिवृत्त हो रहे 59 सांसदों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी 'फुल स्टॉप' नहीं होता। उन्होंने संसद को 'खुला विश्वविद्यालय' बताते हुए कहा कि यहां का अनुभव जीवन को दिशा देने वाला होता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले सदस्य सार्वजनिक जीवन में अपनी भूमिका आगे भी निभाते रहेंगे और उनका अनुभव देश के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अवसर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सहयोग और सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं। मजबूत क मोदी ने वरिष्ठ नेताओं एच डी देवेगौड़ा, मल्लिकार्जुन खरगे और शरद पवार की विशेष सराहना करते हुए उन्हें संसदीय परंपराओं के स्तंभ बताया। वहीं, उपसभापति हरिवंश के कार्यों को भी सराहा। उन्होंने दो सदनों की व्यवस्था को 'सेकेंड ओपिनियन' की तरह बताते हुए कहा कि इससे कानून निर्माण की प्रक्रिया अधिक मजबूत होती है। छह वर्ष के राज्यसभा कार्यकाल को उन्होंने 'परिवर्तनकारी अनुभव' बताया इससे पहले सभापति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि हर दो वर्ष में एक-तिहाई सदस्यों का सेवानिवृत्त होना सदन में निरंतरता और नए नेतृत्व के अवसर सुनिश्चित करता है। उन्होंने विदाई ले रहे सदस्यों से इसे नए अवसर की शुरुआत के रूप में देखने का आग्रह किया।

देवगौड़ा ने मोहब्बत हमसे, शादी मोदीजी से की: खरगे

राज्यसभा में बुधवार को उस समय हल्का-फुल्का माहौल बन गया, जब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने संबोधन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा पर चुटकी ली। खरगे ने कहा, 'देवगौड़ा ने मोहब्बत हमसे की, लेकिन शादी मोदी जी से कर ली।' इस टिप्पणी पर सदन में जोरदार ठहाके लगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुस्कुराते नजर आए। हालांकि, खरगे के बयान के समय देवगौड़ा सदन में मौजूद नहीं थे।

कांग्रेस के साथ 'जबरन रिश्ते' में थे: एचडी देवगौड़ा

देवगौड़ा ने एक पत्र लिखकर इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने उसी अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि यदि 'शादी' की भाषा में बात करें तो वे कांग्रेस के साथ 'जबरन रिश्ते' में थे, जो उनके लिए अपमानजनक था। देवगौड़ा ने कहा कि उन्हें उस रिश्ते से 'तलाक' लेना पड़ा और एक स्थिर गठबंधन की तलाश करनी पड़ी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने कांग्रेस का साथ नहीं छोड़ा, बल्कि कांग्रेस ने ही दूरी बना ली थी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery