Thursday, January, 29,2026

रणनीतिक साझेदारी मजबूत, शिक्षा और रक्षा में नए समझौते

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की मुलाकात ने भारत-जर्मनी द्विपक्षीय संबंधों को नई गति दी। गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में हुई उच्चस्तरीय वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जर्मनी करीबी सहयोगी हैं और भारत में 2000 से अधिक जर्मन कंपनियों की मौजूदगी जर्मनी के भारत पर अटूट विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि दोनों देश रक्षा, शिक्षा, व्यापार, निवेश और नवाचार सहित लगभग हर क्षेत्र में मिलकर काम कर रहे हैं और आन हुए समझौते (एमओयू) इस साझेदारी को और मजबूत करेंगे। प्रधानमंत्री ने बताया कि चांसलर मर्ज की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब दोनों देशों ने हाल ही में अपनी रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे किए हैं और इस वर्ष भारत-जर्मनी के राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं के बीच घनिष्ठ सहयोग केवल द्विपक्षीय हितों तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए महत्वपूर्ण है। मोदी ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग को आपसी भरोसे और साझा सोच का प्रतीक बताया। साथ ही उन्होंने वैश्विक चुनौतियों रूस-यूक्रेन संघर्ष, गाजा संकट और आतंकवाद पर दोनों देशों के समान दृष्टिकोण का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सभी विवादों के शांतिपूर्ण समाधान का पक्षधर है और वैश्विक समस्याओं से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार जरूरी है। वार्ता का एक अहम पक्ष शिक्षा रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने उच्च शिक्षा पर बने संयुक्त रोडमैप को ऐतिहासिक बताते हुए जर्मन विश्वविद्यालयों को भारत में अपने कैंपस खोलने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को वैश्विक स्तर की शिक्षा और शोध के अवसर मिलेंगे।

एक ही कार में सफरः कार्यक्रम के बाद मोदी और मर्ज का एक ही कार में साथ सफर करना और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा होना दोनों नेताओं के व्यक्तिगत तालमेल और मजबूत मित्रता का प्रतीक माना गया। कुल मिलाकर, यह दौरा केवल कूटनीतिक बातचीत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारत जर्मनी संबंधों में विश्वास, साझेदारी और सांस्कृतिक निकटता का जीवंत संदेश भी दे गया।

मोदी के साथ पतंग उड़ाई जर्मन चांसलर ने

अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 के उद्घाटन पर साबरमती तट का आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से भर गया। 'ऑपरेशन सिंदूर', तिरंगा, हनुमान और 'वसुधैव कुटुंबकम' जैसे संदेशों वाली पतंगें आकर्षण का केंद्र रही। प्रधानमंत्री मोदी और चांसलर मर्ज ने न केवल महोत्सव का उद्घाटन किया, बल्कि स्वयं पतंग उड़ाकर भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान भी दिखाया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery