Friday, July, 04,2025

2 साल में 3.5 करोड़ से ज्यादा युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को एम्प्लॉयमेंट लिंक्ड इन्सेंटिव योजना को मंजूरी दे दी। योजना के तहत सरकार का अगले दो वर्षों में 3.5 करोड़ से अधिक लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य है। इस पर 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक खर्च होंगे। 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 तक लागू रहने वाली योजना में दो भाग होंगे। पहला काम करने वाले कर्मचारियों पर केंद्रित होगा, जबकि दूसरे से नियोक्ताओं को प्रोत्साहन मिलेगा। सरकार ने खेल नीति-2025 को भी मंजरी दी।

पहली बार वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन

भाग-ए के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले 1.92 करोड़ कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इन्हें ₹15,000 तक का एक महीने का EPF वेतन दो किस्तों में मिलेगा। पहली किस्त 6 महीने की सेवा के बाद और दूसरी, 12 महीने की सेवा और वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम पूरा करने के बाद। भाग-बी के तहत सरकार ₹1 लाख तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों पर नियोक्ताओं को ₹3,000 प्रति माह दो साल तक देगी। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में यह प्रोत्साहन तीसरे और चौथे साल तक भी बढ़ाया जाएगा।

सैलरी स्लैब

वेतन स्लैब के अनुसार, 10,000 रुपए तक सैलरी वालों को ₹1,000, ₹10,000-20,000 तक वालों को ₹2,000 और ₹20,000-₹1 लाख तक वालों को ₹3,000 मासिक प्रोत्साहन मिलेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery