Thursday, June, 11,2026

नई सोच... नया संकल्प, नया भारतः मोदी

नई दिल्ली: भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर तीस्खा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि देश ने पिछले 12 वर्षों में कांग्रेस की नीतिगत विफलताओं और विकास विरोधी सोच से मुक्ति पाई है। भारत मंडपम में आयोचित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) कॉन्क्लेव में प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस धीमी विकास दर को कभी 'हिंदू ग्रोथ रेट' कहा गया, वह वास्तव में कांग्रेस की नाकामियों का परिणाम थी। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस की कार्यशैली, कांग्रेस की जिम्मेदारी और कांग्रेस की विफलता थी, लेकिन उसका कलंक देश की बड़ी हिंदू आबादी पर लगाया गया। असल में इसे 'कांग्रेस ग्रोथ रेट' कहा जाना चाहिए था। उस दौर में न गवर्नेस था, ना नीति, ना नीयत और ना ही निर्णय लेने की क्षमता।' प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में जनता ने कांग्रेस से निराश होकर एनडीए पर भरोसा जताया था। पिछले 12 वर्षों में गठबंधन सरकार ने उस भरोसे को और मजबूत किया है। उन्होंने कहा कि देश अब स्थिर सरकार और निर्णायक नेतृत्व की ताकत को महसूस कर रहा है। मोदी ने कहा, '2014 में आशा का जो सूरज ठगा था, वह आज नए आत्मविश्वास के प्रकाश पुंज में बदल चुका है। विकसित भारत का सपना अब किसी दल का नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का संकल्प बन चुका है।'

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियों का परिणाम है कि पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग कभी गरीब थे, वे आज मध्यम वर्ग का हिस्सा बन रहे हैं और सरकार की जिम्मेदारी है कि उनके सपनों को नई उड़ान मिले। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत, डिजिटल भुगतान, जनधन योजना, जीएसटी और कर राहत जैसी योजनाओं ने करोड़ों परिवारों को आर्थिक मजबूती दी है।

'जनता ही मेरे लिए ईश्वर का स्वरूप'

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इतने लंबे समय तक मां भारती की सेवा का अवसर मिलना ईश्वर की विशेष कृपा है। उन्होंने कहा, 'मेरे लिए जनता ही ईश्वर का स्वरूप है। राष्ट्रसेवा मेरे लिए राजनीति नहीं, साधना है। 'सबका प्रयास' के मंत्र के साथ हम विकसित भारत के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेंगे।"

पीएम का अभिनंदन... बजाई तालियां

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बुधवार को सर्वसम्मति से अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया। मंत्रिमंडल ने इस उपलब्धि को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की।

नेहरू का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार 4,399 दिनों तक पद पर रहकर भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2019 और 2024 में लगातार तीसरी बार जनता ने उन्हें जनादेश दिया।

'मेड इन इंडिया' होंगे विमान और जहाज

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब केवल दुनिया की बराबरी करने का नहीं, बल्कि उससे आगे निकलने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में देश मेड इन इंडिया नागरिक विमान, जहाज और कंटेनर बनाएगा।

पीएम मोदी महान प्रधानमंत्रीः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

मोदी सरकार के 12 साल पूरा होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी को बधाई दी। ट्रंप ने टूथ सोशल पर लिखा, मेरे दोस्त, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने पर बधाई। वे एक महान प्रधानमंत्री है। वे एक मजबूत, सेहतमंद और समझदार इंसान है और उनके आगे महानता और सफलता के कई साल होंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery