Friday, December, 26,2025

भारत को विश्वगुरु बनाने में युवाओं की निर्णायक भूमिका

अजमेर: महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर का 13 विश्वविद्यालय के सत्यार्थ सभागार में गरिमामय और भव्य वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने की। कार्यक्रम का शुभारंभदीप प्रज्वलन और विश्वविद्यालय गीत के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल बागडे ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन में एक नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल उपाधि प्राप्त करना ही जीवन का लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि इसके साथ बौद्धिक क्षमता, नैतिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का विकास भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने दीक्षांत को भारतीय परंपरा का 'समावर्तन संस्कार' बताते हुए कहा कि प्राचीन काल में गुरु शिष्यों को सत्य, धर्म और विनम्रता का संदेश देकर समाज के लिए तैयार करते थे।

दीक्षांत सपनों को देता है दिशा: देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि दीक्षांत समारोह वह क्षण है जब विद्यार्थियों के सपनों को औपचारिक पहचान मिलती है। मंत्री सुरेश सिंह रावत ने इसे भारत की प्राचीन शिक्षा परंपरा का गौरवशाली अध्याय बताते हुए कहा कि उपाधि मंजिल नहीं, बल्कि नई उड़ान की शुरुआत है।

40 विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित

समारोह में विभिन्न संकायों के 54 शोधार्थियों को विद्या वाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि प्रदान की गई। इसके साथ ही वर्ष 2020 से 2025 के बीच उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करने वाले दो विद्यार्थियों को कुलाधिपति पदक तथा वर्ष 2023, 2024 और 2025 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 40 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने अजमेर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका प्राचीन नाम अजयमेरु था, जिसकी स्थापना चौहान शासक अजयराज ने की थी।

दो उद्यानों का नामकरण

राज्यपाल बागडे ने कहा कि उपाधि प्राप्त विद्यार्थी राष्ट्र निर्माण में अपनी शिक्षा का उपयोग करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प के अनुरूप वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और विश्वगुरु बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में दो उद्यानों का नामकरण 'एक भारत श्रेष्ठ भारत विहार' और 'संस्कृति विहार' करने की घोषणा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery