Monday, August, 24,2026

एआई से बदलेगी संगठन की कार्यशैली: राठौड़

नई दिल्ली: भाजपा के केंद्रीय विस्तार कार्यालय में रविवार को हुई संगठनात्मक बैठक में राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने 'चुनावी रणनीति एवं संगठन' विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश एवं सौदान सिंह सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन, प्रभारी और सह-प्रभारी मौजूद रहे। राठौड़ ने कहा कि कार्यकर्ता हमारी पूंजी और संगठन हमारी ताकत है। हर कार्यकर्ता को काम और हर काम के लिए समर्पित कार्यकर्ता हमारा लक्ष्य है। उन्होंने संगठन में जिम्मेदारियां स्पष्ट करने, बेहतर फीडबैक लेने, प्रभावी मॉनिटरिंग और लगातार प्रवास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और
अपेक्षाओं को समझना चाहिए। जमीनी स्तर से मिलने वाले सुझावों को संगठन की निर्णय प्रक्रिया में शामिल किया जाए, ताकि आमजन की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सके।

तकनीक के साथ बदलेगी संगठन की कार्यशैली

राठौड़ ने कहा कि बदलते समय के साथ संगठनात्मक रणनीति में भी बदलाव जरूरी है। तकनीक, एआई और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग से संगठन को अधिक सक्षम बनाया जा सकता है। उन्होंने पार्टी के विचारों, गतिविधियों और जनकल्याणकारी कार्यों को समाज तक पहुंचाने के लिए डिजिटल माध्यमों की मजबूत रणनीति तैयार करने पर जोर दिया।

युवा ऊर्जा और अनुभव का बनेगा समन्वय

राठौड़ ने युवाओं को संगठन में अवसर और जिम्मेदारियां देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा मिलकर संगठन को नई गति दे सकती है। साथ ही समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने पर भी जोर दिया।

युवा ऊर्जा और अनुभव का बनेगा समन्वय

राठौड़ ने युवाओं को संगठन में अवसर और जिम्मेदारियां देने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा मिलकर संगठन को नई गति दे सकती है। साथ ही समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने पर भी जोर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery