Tuesday, August, 12,2025

127 साल बाद भारत लौटी भगवान बुद्ध की 'पिपरहवा अस्थियां'

नई दिल्ली: 127 वर्षों बाद भगवान बुद्ध की 'पिपरहवा अस्थियां' अपने 'वास्तविक भूमि' में लौट आई हैं। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को इन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर ससम्मान रिसीव किया। उन्होंने कहा कि यह पवित्र पुनर्प्राप्ति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस भावना से भरे प्रयास का परिणाम है, जिसे शब्द देते हुए वे कह चुके हैं, 'भारत भगवान बुद्ध का देश है।' शेखावत ने कहा कि ये अस्थियां वर्ष 1898 में उत्तर प्रदेश के पिपरहवा में मिली थीं और अंग्रेजों के शासन काल में देश से बाहर भेज दी गई थीं। इस वर्ष एक अंतरराष्ट्रीय नीलामी में इन्हें प्रदर्शित किया गया था, तब ही प्रधानमंत्री मोदी ने इन्हें भारत लाए जाने का निर्णय कर लिया था।

सांस्कृतिक विरासत के लिए खुशी का दिन: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि भगवान बुद्ध के पवित्र पिपरहवा अवशेष 127 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भारत वापस लाए गए हैं। पिपरहवा अवशेष की खोज 1898 में की गई थी, लेकिन औपनिवेशिक शासन के दौरान इन्हें देश से बाहर ब्रिटेन ले जाया गया था। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत के लिए खुशी का दिन है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, ये पवित्र अवशेष भगवान बुद्ध और उनकी महान शिक्षाओं के साथ भारत के घनिष्ठ संबंध को दर्शाते हैं। ये हमारी गौरवशाली संस्कृति के विभिन्न पहलुओं के संरक्षण और सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करते हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery