Thursday, August, 14,2025

जस्टिस वर्मा पर महाभियोग प्रक्रिया शुरू, तीन सदस्यीय समिति गठित

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के खिलाफ गंभीर आरोपों की जांच के लिए मंगलवार को तीन सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की, जिससे उनके महाभियोग की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई। समिति में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश अरविंद कुमार, मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनींद्र मोहन श्रीवास्तव और कर्नाटक उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बी.वी. आचार्य शामिल हैं। यह समिति यथाशीघ्र अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। बिरला ने बताया कि उन्हें 31 जुलाई को भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत 146 सांसदों द्वारा हस्ताक्षरित प्रस्ताव प्राप्त हुआ। इसमें न्यायाधीश जांच अधिनियम, 1968 की धारा 3 और संविधान के अनुच्छेद 124(4), 217 और 218 के तहत राष्ट्रपति को न्यायमूर्ति वर्मा को हटाने का समावेदन भेजने की सिफारिश की गई है।

अध्यक्ष ने सदन को बताया कि 15 मार्च को न्यायाधीश वर्मा के दिल्ली स्थित आवास से जली उच्च हुई नकदी मिलने की घटना के बाद उन्हें दिल्ली उच्च न्यायालय से इलाहाबाद उच्च न्यायालय भेजा गया था। दिल्ली न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने भी आरोपों को गंभीर माना था।

ये सदस्य करेंगे जांच

न्यायाधीश अरविंद कुमार 2023 से उच्चतम न्यायालय में कार्यरत हैं। मनींद्र मोहन श्रीवास्तव 2021 से राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे और वर्तमान में मद्रास उच्च न्यायालय का नेतृत्व कर रहे हैं। 91 वर्षीय बी.वी. आचार्य पांच बार कर्नाटक के महाधिवक्ता रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में विशेष लोक अभियोजक भी रहे।

भ्रष्टाचार के खिलाफ संसद का संदेश

बिरला ने कहा, बेदाग चरित्र और वित्तीय ईमानदारी न्यायपालिका में जनता के विश्वास की नींव है। संसद को एक स्वर में भ्रष्टाचार के खिलाफ संदेश देना चाहिए। इससे पहले, तत्कालीन सीजेआई संजीव खन्ना ने आरोपों की आंतरिक जांच के लिए समिति बनाई थी। समिति ने 4 मई को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट के बाद वर्मा को इस्तीफा देने या महाभियोग का सामना करने का विकल्प दिया गया, लेकिन उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया। इसके बाद मामला राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को भेजा गया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery