Thursday, June, 26,2025

आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हो विश्वः बिरला

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ऑस्ट्रेलिया के हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के अध्यक्ष के रूप में मिल्टन डिक के पुनः निर्वाचन पर बधाई दी है। गुरुवार को डिक के साथ एक टेलीफोनिक बातचीत के दौरान लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने उन्हें बधाई दी और पहलगाम आतंकवादी हमले पर भारत के साथ एकजुटता के लिए ऑस्ट्रेलिया को धन्यवाद दिया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को ऑस्ट्रेलिया के समर्थन की सराहना की। बिरला ने जोर देकर कहा कि दुनिया को आतंकवाद के सभी आयामों को समाप्त करने के लिए एक आवाज में बोलना चाहिए।

बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के बीच मित्रता को याद किया और विश्वास व्यक्त किया कि भारत-ऑस्ट्रेलिया द्विपक्षीय संबंध अल्बनीज के इस कार्यकाल के दौरान और गहरे होंगे। बिरला ने कहा कि भारत इस वर्ष बाद में क्वाड और द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए एंथनी अल्बनीज का स्वागत करने के लिए उत्सुक है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि डिक की अध्यक्षता में भारत ऑस्ट्रेलिया संसदीय सहयोग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होंगे, जिसमें बहुपक्षीय मंच भी शामिल हैं।

बिरला 5 दिवसीय प्रवास पर आज आएंगे कोटा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शुक्रवार से अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी के पांच दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह क्षेत्रीय जनसंपर्क के साथ-साथ विभिन्न विकास कार्यों और आयोजनों में भाग लेंगे। अपने दौरे की शुरुआत में बिरला शुक्रवार सुबह 11 बजे शक्तिनगर स्थित अपने कार्यालय पर क्षेत्रवासियों से भेंट करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे रामपुरा में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। शनिवार को वह इटावा-खातौली क्षेत्र में 27.63 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यह दौरा क्षेत्र में विकास कार्यों की निगरानी और जनता से सीधे संवाद स्थापित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery