Wednesday, February, 04,2026

आसन के पास कागज उछाले, 8 विपक्षी सांसद निलंबित

नई दिल्ली: लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण को लेकर लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भारी हंगामा देखने को मिला। पूर्व सेना प्रमुख जनरल (सेवानिवृत्त) एम.एम. नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण से जुड़े एक लेख का हवाला देकर चीन से संबंधित मुद्दा उठाने की कोशिश पर जब राहुल गांधी को आसन की ओर से रोका गया, तो सदन में टकराव और तेज हो गया। हंगामे के बीच आसन के समीप कागज उछालने के आरोप में कांग्रेस के सात और माकपा के एक सांसद को मौजूदा बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया। निलंबित सांसदों में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, गुरदीप सिंह औजला, हिबी ईडन, डीन कुरियाकोस, प्रशांत पडोले, किरण कुमार रेड्डी, मणिकम टैगोर और माकपा सांसद एस. वेंकटेशन शामिल हैं।

नरवणे पर आर्टिकल दिखाया, तो स्पीकर ने रोका

कार्यवाही दोपहर बाद शुरू होते ही राहुल गांधी ने सोमवार की तरह मंगलवार को भी नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण पर आधारित लेख का हवाला देते हुए चीन और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सवाल उठाने का प्रयास किया। उन्होंने लेख को प्रमाणित बताते हुए सदन के पटल पर रखा, लेकिन पीठासीन सभापति ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी और वेल में आकर विरोध जताया। स्थिति बिगड़ने पर पीठासीन सभापति दिलीप सैकिया ने संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू को हस्तक्षेप करने का अवसर दिया। रिजिजू ने नियम 374 (2) के तहत आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगितः इससे पहले भी प्रश्नकाल और चर्चा के दौरान राहुल गांधी को बोलने की अनुमति नहीं मिलने, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और अन्य मुद्दों को लेकर सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी। विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery