Friday, June, 27,2025

राष्ट्रपति मुर्मू ने जांबाज जवानों को 6 कीर्ति चक्र, 33 शौर्य चक्र किए प्रदान

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह 2025- फेन वन के दौरान छह कीर्ति चक्र (चार मरणोपरांत सहित) और 33 शौर्य चक्र (सात मरणोपरांत सहित) प्रदान किए। ये प्रतिष्ठित वीरता पुरस्कार भारतीय सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों yle और राज्य केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस कर्मियों को खतरे के सामने असाधारण साहस, निस्वार्थता और बहादुरी दिखाने के लिए दिए गए। कीर्ति चक्र भारत का दूसरा सबसे बड़ा शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, दिल्ली के एलजी वी के सक्सेना सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कीर्ति चक्र पुरस्कार

मेजर मल्ला राम गोपाल नायडू (56 आरआर, मराठा लाइट इन्फैटी), मेजर मंजित (22 आरआर, पंजाब रेजिमेंट) को आतंकवाद विरोधी और उग्रवाद विरोधी अभियानों में असाधारण बहादुरी के लिए कीर्ति चक्र पुरस्कार प्रदान किया गया।

मरणोपरांत कीर्ति चक्र

राइफलमैन रवि कुमार (63 आरआर, जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री), कर्नल मनप्रीत सिंह, सेना मेडल (19 आरआर, सिख लाइट इन्फैंट्री), डीएसपी हिमायूं मुजम्मिल भट, जम्मू-कश्मीर पुलिस, नायक दिलवर खान (28 आरआर, रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी) को असाधारण बहादुरी के लिए मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान किया गया।

इन जांबाजों को मिला शौर्य चक्र

राष्ट्रपति ने कुल 33 जवानों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया। इनमें राजपूत रेजिमेंट की 44 वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स के विजय वर्मा, सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट विक्रांत कुमार, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर/जीडी जेफरी हिंगचुल्लो, एयरफोर्स के विंग कमांडर वॉन डेसमंड कीन, स्क्वाडून लीडर दीपक कुमार, जम्मू और कश्मीर पुलिस के स्पेशल पुलिस अधिकारी अब्दुल लतीफ, जम्मू कश्मीर राइफल्स की 5 वीं बटालियन में शामिल सूबेदार संजीव सिंह जसरोटिया, 666 आर्मी एविएशन स्क्वाडून कर्नल पवन सिंह शामिल हैं। इसके अलावा लिस्ट में 56 राष्ट्रीय राइफल्स तोपखाना रेजिमेंट, नायब सूबेदार (अब सूबेदार) पी पाबिन सिंघा, 34 राष्ट्रीय राइफल्स के आर्टिलरी रेजिमेंट में शामिल मेजर साहिल रथावा, पैराशूट रेजिमेंट वीएस निखिल, 34 राष्ट्रीय राइफल्स की मेजर त्रिपतप्रीत सिंह, लेफ्टिनेंट कमांडर कपिल यादव, सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट लखवीर, सहायक कमांडेंट राजेश पांचाल, सीटी/जीडी मलकीत सिंह, सूबेदार मोहन राम और आईएनएस कोलकाता के कमांडिंग ऑफिसर, कमोडोर शरद सिंसुन्वाल का नाम भी है। वहीं, फ्लाइट लेफ्टिनेंट अमन सिंह हंस, सार्जेंट डाभी संजय हिफ्फाभाई, मेजर कुणाल, मेजर आशीष दहिया, हवलदार प्रकाश तमांग, मेजर सतेंद्र धनखड़, सहायक कमांडेंट एशेथुग किकोन और सूबेदार विकास तोमर को भी शौर्य चक्र से नवाजा गया है, जबकि मेजर आशीष धोंचक, सिपाही प्रदीप सिंह, हवलदार रोहित कुमार, सीटी/जीडी पवन कुमार, श्री दीवान, विजयन कुट्टी जी और कैप्टन दीपक सिंह को भी मरणोपरांत शौर्य चक्र दिया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery