Tuesday, June, 09,2026

दो दशक के यौन उत्पीड़न, हत्या के मामलों की SIT करेगी जांच

नई दिल्ली: कर्नाटक सरकार ने दक्षिण कन्नड़ जिले के धर्मस्थल क्षेत्र में पिछले दो दशकों में हुई हत्या की घटनाओं तथा यौन उत्पीड़न और महिलाओं के लापता होने के गंभीर आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। उन्नीस जुलाई का यह सरकारी आदेश रविवार को प्रेस को साझा किया गया।

विशेष जांच दल का नेतृत्व आंतरिक सुरक्षा प्रभाग के पुलिस महानिदेशक प्रणव मोहंती करेंगे। इसके अन्य सदस्यों में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (भर्ती) एमएन अनुचेथ, पुलिस उपायुक्त (सीएआर मुख्यालय) सौम्या लता और पुलिस अधीक्षक (आंतरिक सुरक्षा प्रभाग) जितेंद्र कुमार दयामा शामिल हैं। यह कदम कर्नाटक राज्य महिला आयोग अध्यक्ष नागलक्ष्मी चौधरी के पत्र की प्रतिक्रिया में उठाया गया है, जिसमें उन्होंने एक व्यक्ति द्वारा अदालत में दिए गए बयान का हवाला देते हुए दावा किया था कि धर्मस्थल क्षेत्र में सैकड़ों शव दफनाए गए थे।

मानव खोपड़ी मिलने से खुला मामला

आयोग ने मानव खोपड़ी का पता चलने और एक लापता मेडिकल छात्रा के परिवार द्वारा दिए गए बयानों को रेखांकित करने संबंधी खबरों को भी गंभीरता से लिया। आयोग ने कहा कि ये खबरें और अदालत में दी गई गवाही दुर्व्यवहार, अस्वाभाविक मौतों और महिलाओं व छात्राओं की गुमशुदगी की एक चिंताजनक प्रवृत्ति की ओर इशारा करती है, जो पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से चली आ रही है।

प्रदेश भर में दर्ज मामलों की होगी जांच

थर्मस्थल पुलिस थाने में पहले ही भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 211 (ए) के तहत एक मामला दर्ज किया जा चुका है। विशेष जांच दल (एसआईटी) को न केवल वर्तमान मामले की जांच करने का अधिकार दिया गया है, बल्कि राज्य भर के अन्य पुलिस थानों में इससे संबंधित दर्ज सभी संबंधित मामलों-चाहे वे पहले से दर्ज हों या भविष्य में दर्ज किए जाएं, की भी जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ऐसे मामलों की जांच एसआईटी को सौंपेंगे और आवश्यक कर्मी उपलब्ध कराएंगे। एसआईटी दक्षिण कन्नड़ जिला पुलिस कार्यालय के संसाधनों का उपयोग करेगी और डीजीपी को नियमित रूप से अद्यतन जानकारी प्रस्तुत करेगी। डीजीपी के माध्यम से जल्द से जल्द एक व्यापक जांच रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी।

क्या है मामला

थर्मस्थल के पूर्व सफाई कर्मचारी रहे एक व्यक्ति ने दावा किया था कि धर्मस्थल क्षेत्र में सैकड़ों शव दफनाए गए थे। इसके बाद मामले की जांच की मांग उठने लगी थी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery