Friday, November, 27,2026

नौकरी के लिए विदेश गए युवकों को युद्ध में उतारा

झुंझुनूं: विदेश में नौकरी का सपना लेकर रूस गए झुंझुनूं के दो युवकों को कथित तौर पर जबरन रूसी सेना में भर्ती कर युद्ध के मोर्चे पर भेज दिया गया। अब दोनों युवकों से परिवारों का संपर्क टूट गया है। परिजनों ने जिला प्रशासन से युवकों का पता लगाने और उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने की गुहार लगाई है। एजेंटों ने युवकों को अच्छी नौकरी और वेतन का भरोसा देकर विदेश भेजा था।

मंडावा तहसील के चूड़ी अजीतगढ़ गांव निवासी कमलेश सैनी (28) करीब दो महीने से लापता है। पत्नी लक्ष्मी का आरोप है कि पति को कैटरिंग की नौकरी के लिए रूस भेजा गया था, लेकिन वहां जबरन सेना में भर्ती कर युद्ध में उतार दिया गया। कमलेश से आखिरी बार 18 सितंबर को बात हुई थी। कमलेश 8 जुलाई 2026 को विदेश जाने के लिए घर से निकला था। परिवार के अनुसार, एजेंट ने कैटरिंग में नौकरी और एक लाख रुपए मासिक वेतन का भरोसा दिया था। विदेश भेजने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपए भी दिए गए। कमलेश ने फोन पर जबरन सेना में भर्ती किए जाने की जानकारी दी थी और सेना की ड्रेस में फोटो भी भेजी थी। 18 सितंबर के बाद संपर्क नहीं हो पाया। एजेंट से भी अब बात नहीं हो रही है।

कलेक्टर को दिया प्रार्थना पत्र, सुरक्षित वापसी की मांग

संजय सैनी की पत्नी लक्ष्मी सैनी ने 25 नवंबर को जिला कलेक्टर को प्रार्थना पत्र देकर पति का पता लगाने और भारतीय दूतावास के माध्यम से सुरक्षित वापसी की मांग की है। कमलेश की तीन साल की बेटी है। ससुर बीमार हैं और 17 वर्षीय देवर पढ़ाई कर रहा है। परिवार की जिम्मेदारी लक्ष्मी पर आ गई है।

15 दिन की ट्रेनिंग के बाद युद्ध के मोर्चे पर लगायाः बाबई क्षेत्र के डोयाबावड़ी निवासी संजय सैनी (22) के परिजनों का आरोप है कि उसे टूरिस्ट वीजा पर रूस भेजा गया, जहां 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद युद्ध में उतार दिया गया। पिता रामलाल सैनी के अनुसार, 6 अगस्त को मिले वीडियो में संजय ने जबरन ट्रेनिंग देने, युद्ध के मोर्चे पर भेजने और घायल होने की जानकारी दी थी। परिवार की 10 नवंबर को आखिरी बार बात हुई थी। पिता रामलाल और कैंसर पीड़ित मां अपने बेटे की वापसी के लिए मुख्यमंत्री समेत कई जगह गुहार लगा रहे हैं। संजय की तीन साल की बेटी है। परिवार ने सरकार से सुरक्षित वापसी की मांग की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery