Tuesday, November, 25,2025

पिता से ₹8 लाख ऐंठने को रची अपहरण की साजिश

जयपुर: प्रताप नगर थाना पुलिस ने एक ऐसी वारदात का खुलासा किया है, जिसमें युवक ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचकर अपने पिता से आठ लाख रुपए वसूलने की योजना बनाई। पिता के पास कॉल कर मारपीट और फिरौती की बात कहने वाले इस युवक को पुलिस ने मुंबई स्थित एक होटल से सकुशल पकड़ लिया।

डीसीपी पूर्व संजीव नैन ने बताया कि 21 नवंबर को करौली निवासी जगन्नाथ प्रसाद ने प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दी कि उसका 24 वर्षीय बेटा अनिल कुमार डागुर प्रतापनगर सेक्टर-10 में किराए से रहता है और विद्याधर नगर स्थित एक अस्पताल में काम सीख रहा था। अपराह्न करीब 3.56 बजे फोन कर उसने बताया कि कुछ लोग उसे मार रहे हैं और 8 लाख रुपए मांग रहे हैं।

थोड़ी देर बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया और कमरा भी बंद मिला। पिता की शिकायत पर थानाधिकारी प्रतापनगर राजेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। जांच में कॉल लोकेशन और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी से पुलिस को शक हुआ कि युवक अपहरण का शिकार नहीं हुआ है। उसकी लोकेशन मुंबई आई। विशेष टीम को तुरंत मुंबई भेजा गया, जहां अंधेरी ईस्ट स्थित होटल एयरपोर्ट इन रेजिडेंसी से युवक को पकड़ लिया गया।

शैक्षणिक दबाव और बढ़ते कर्ज से था परेशान

थाना प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि पूछताछ में अनिल ने स्वीकार किया कि वह शैक्षणिक दबाव और बढ़ते कर्ज से परेशान था। उसने 2021 में वेटरनरी डिप्लोमा, 2023 में निजी कॉलेज से बीए और 2024 में महात्मा गांधी कॉलेज से बीएससी फिजिशियन असिस्टेंट कोर्स में प्रवेश लिया था, लेकिन कई विषयों में बैक लगने पर वह फंस गया। इन बैक पेपरों को पास करवाने के बहाने कुछ लोगों को पैसे देता गया, जिससे कर्ज बढ़ता गया। इसी तनाव में उसने खुद के अपहरण का नाटक रचकर पिता से पैसा लेने की योजना बना डाली।

बेटे के खाते में ट्रांसफर किए 1 लाख रुपए

अनिल ने पिता को भावुक कर 1 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर भी करवा लिए और व्हाट्सएप के जरिए संपर्क में बना रहा, ताकि पिता को लगे कि वह अपहरणकर्ताओं के चंगुल में है। मामले में मुंबई से जयपुर लाकर पूछताछ के बाद पुलिस ने अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। बेटे का पता नहीं चलने पर पिता ने भी पुलिस के अधिकारियों और राजनेताओं से स्थानीय थाना पुलिस की शिकायतें की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery