Friday, November, 27,2026

जेडीए के बुलडोजर से पहले ही टूटने लगे अतिक्रमण

जयपुर: कालवाड़ रोड पर जेडीए के लाल निशान अब जमीन पर असर दिखाने लगे हैं। सड़क चौड़ीकरण की जद में आए दुकानदारों और मकान मालिकों ने प्राधिकरण के बुलडोजर का इंतजार करने के बजाय खुद ही निर्माण हटाने शुरू कर दिए हैं। 25 नवंबर तक दी गई मोहलत पूरी होते ही सड़क सीमा में आ रहे दुकानों के आगे के हिस्से, दीवारें और अन्य निर्माण टूटने लगे हैं। जेडीए के सर्वे और चिह्नित लाल निशानों ने साफ कर दिया है कि अब सड़क की निर्धारित सीमा में अतिक्रमण बचाना आसान नहीं होगा। जिन लोगों ने खुद निर्माण नहीं हटाए हैं, उन पर प्राधिकरण की कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

जेडीए ने कालवाड़ रोड पर बढ़ते यातायात दबाव व जाम से राहत दिलाने के लिए चौड़ीकरण की तैयारी की है। इसके लिए फिलहाल 160 फीट चौड़ी सड़क को आधार बनाकर सीमांकन किया गया। जेडीए की टीम ने एक्सप्रेसवे पुलिया से गोविंदपुरा बस स्टैंड तक करीब तीन किमी के हिस्से में पैमाइश कर सड़क सीमा में आ रहे निर्माणों पर लाल निशान लगाए। शुरुआती आकलन में 100 से ज्यादा दुकानें, मकान और अन्य निर्माण प्रभावित होने की आशंका है। सर्वे के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों को साफ तौर पर बता दिया गया कि सड़क की निर्धारित सीमा में आ रहे हिस्से हटाने होंगे।

80 फीट की सड़क पर ट्रैफिक का दबाव

कालवाड़ रोड पर कई जगह सड़क की मौजूदा चौड़ाई महज 80 फीट या इससे भी कम है। कुछ हिस्सों में यह 100 फीट या उससे अधिक है। सडक की असमान चौडाई और वाहनों के बढ़ते दबाव के कारण यहां यातायात बाधित होता है। जेडीए अब इसे 160 फीट चौड़ा कर सड़क को व्यवस्थित करने की तैयारी में है। इसी उद्देश्य से दोनों ओर के निर्माणों की पहचान कर लाल निशान लगाए गए हैं।

मास्टर प्लान में 200 फीट, जमीन पर फिलहाल 160 फीट की कवायद

इस चौड़ीकरण में सबसे अहम पहलू यह है कि जयपुर से कालवाड़ तक यह सड़क मास्टर प्लान में 200 फीट प्रस्तावित है, लेकिन मौजूदा सीमांकन और निर्माण हटाने की कार्रवाई 160 फीट के आधार पर की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार भविष्य में इस मार्ग पर जारी होने वाले पट्टों और लीज डीड में 200 फीट की प्रस्तावित सड़क सीमा का ध्यान रखा जाएगा। यानी अभी 160 फीट के दायरे में निर्माण हटाने की तैयारी है, जबकि मास्टर प्लान में सड़क की अंतिम प्रस्तावित चौड़ाई 200 फीट है।

व्यापारियों ने रखी थी 160 फीट की मांग

चौड़ीकरण से पहले जेडीए जोन उपायुक्त और अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठक की थी। व्यापारियों ने मांग रखी थी कि सड़क को 160 फीट तक चौड़ा किया जाए, ताकि दुकानों और कारोबार पर कम असर पड़े। इसके बाद जेडीए ने सड़क सीमा में आ रहे निर्माण स्वयं हटाने के लिए 25 नवंबर तक का समय दिया था। अब डेडलाइन बीतने के बाद लोगों ने खुद तोड़फोड़ शुरू कर दी है। आगे जेडीए का रुख तय करेगा कि शेष निर्माणों को हटाने के लिए कितनी जल्दी मौके पर कार्रवाई की जाती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery