Friday, February, 13,2026

सेंट्रल जेल में गैंगवार, दो बंदी गंभीर घायल

जयपुर: राजधानी जयपुर के केंद्रीय कारागृह में बंदियों के बीच गैंगवार और वर्चस्व की लड़ाई ने एक बार फिर जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार को वार्ड नंबर 2 और वार्ड नंबर 11 में दो अलग-अलग घटनाओं में बंदियों ने एक-दूसरे पर जानलेवा धारदार हथियार और लात-घूंसों हमले किए। इन हमलों में पत्थर, का इस्तेमाल किया गया, जिससे दो बंदी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। जेल प्रशासन ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई हैं और लालकोठी थाना पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस पूछताछ में पुनीत ने खुलासा किया कि वह हरियाणा की कौशल गैंग से जुड़ा है और राहुल ने उसके भाई कौशल को गाली दी थी, जिसका बदला लेने के लिए यह हमला किया गया।

वार्ड नंबर 2 में सुबह हुई पहली घटना

घटना की शुरुआत बुधवार सुबह करीब 9:20 बजे वार्ड नंबर 2 से हुई। विचाराधीन बंदी राजेश पुत्र सुरेश उर्फ आरडीएक्स पर अन्य बंदियों ने अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों में राहुल पुत्र राजाराम, राहुल पुत्र राजवीर, महेंद्र पुत्र सुबेदार और मानव पुत्र प्रदीप शामिल थे। यह हमला गाली-गलौज और पुरानी रंजिश के कारण हुआ। हमलावरों ने राजेश के सिर पर पत्थर से वार किया। इससे उसके सिर में गहरी चोट लगी और खून बहने लगा। जेल स्टाफ ने तुरंत घायल को प्राथमिक उपचार के बाद एसएमएस अस्पताल भिजवाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery