Wednesday, April, 09,2025

भारत दौरे पर वियतनामी संसदीय शिष्टमंडल, भारत-वियतनाम फ्रेंडशिप ग्रुप का जल्दी होगा गठनः बिरला

नई दिल्ली: वियतनाम की नेशनल असेंबली के वाइस चेयरमैन गुयेन डुक हाई के नेतृत्व में वियतनामी संसदीय शिष्टमंडल भारत दौरे पर हैं। इस दौरान शिष्टमंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से संसद भवन में मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों देशों के बीच संसदीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की गई।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने वियतनामी शिष्टमंडल को भारत की संसद की कार्यप्रणाली और बजट सत्र की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने भारत की संसद द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों और अत्याधुनिक तकनीक, विशेष रूप से डिजिटल प्रौद्योगिकी और एआई के उपयोग पर प्रकाश डाला। बिरला ने कहा कि भारत अपनी संसदीय डिजिटल तकनीकों और एआई के अनुभव को वियतनाम की संसद के साथ साझा करने के लिए तैयार है।

भारत-वियतनाम संबंधों में नई मजबूती

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत-वियतनाम के ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि आपसी विश्वास और समझ इन रिश्तों की मजबूत नींव रहे हैं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि भारत जल्द ही भारत-वियतनाम फ्रेंडशिप ग्रुप का गठन करेगा, जिससे दोनों देशों के बीच संसदीय आदान-प्रदान को और अधिक सशक्त किया जा सकेगा। उन्होंने भारत को लोकतंत्र की जननी बताते हुए कहा कि इसकी समृद्ध लोकतांत्रिक परंपराएं और इतिहास इसे वैश्विक लोकतंत्र का आदर्श बनाते हैं। वियतनामी वाइस चेयरमैन गुयेन डुक हाई ने बैठक के दौरान बताया कि वियतनाम ने भारत की आपदा रोधी अवसंरचना गठबंधन (CDRI) पहल में शामिल होने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही वियतनाम जल्द ही अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने के लिए अपनी आंतरिक प्रक्रियाओं को अंतिम रूप देने जा रहा है।

बिरला आज करेंगे प्रबोधन कार्यक्रम का उद्घाटन

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दिल्ली के नवनिर्वाचित विधायकों के दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का मंगलवार को विधानसभा में उद्घाटन करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि दिल्ली के सभी विधायक इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। गुप्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और दिल्ली के सभी सात सांसदों को आमंत्रित किया है। दो दिवसीय कार्यक्रम 19 मार्च को समाप्त होगा और इस कार्यक्रम के दौरान विधायकों को विधायी कामकाज और प्रक्रियाओं के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery