Tuesday, April, 29,2025

अमेरिकी प्रौद्योगिकी तक बेहतर व बराबरी की पहुंच चाहता है भारत

नई दिल्ली: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बोटीए) की बातचीत में भारत अमेरिका से प्रौद्योगिकी तक बेहतर और बराबरी वाली पहुंच मांग सकता है। सूत्रों के मुताबिक, भारत चाहता है कि उसे भी ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और जापान जैसे अमेरिका के करीबी सहयोगियों की तरह महत्वपूर्ण तकनीकों तक आसान पहुंच मिले।

सूत्रों ने कहा कि भारत दूरसंचार उपकरण, जैव प्रौद्योगिकी, एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता), दवा, क्वांटम कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्रों के लिए ये ढील मांग सकता है। भारत कपड़ा, रत्न और वाहन (विशेष रूप से इलेक्ट्रिक वाहन), वाइन, पेट्रोकेमिकल उत्पाद, डेयरी और सेब जैसे कृषि उत्पादों पर शुल्क रियायतें चाहता है। सूत्रों ने कहा कि प्रस्तावित बीटीए के तहत भारत अमेरिका से अनुरोध कर सकता है कि वह उसे ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और जापान सहित अन्य प्रमुख अमेरिकी सहयोगियों के बराबर रखे। इन क्षेत्रों में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों तक आसान पहुंच से भारत को नवाचार क्षमताओं को बढ़ाने, प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे को बढ़ाने तथा देश की आर्थिक वृद्धि को गति देने में मदद मिलेगी। समझौते के लिए बातचीत का नेतृत्व कर रहे वाणिज्य मंत्रालय ने इन मुद्दों के बारे में पूछने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

यह चाहता है अमेरिका

अमेरिका चाहता है कि भारत उसे औद्योगिक उत्पादों, इलेक्ट्रिक वाहनों, शराब, पेट्रोकेमिकल उत्पादों, डेयरी और कृषि उत्पादों (जैसे सेब और ट्री नट्स) में शुल्क रियायतें दे।

अमेरिकी उद्योग भारत में निवेश करें: मल्होत्रा

वाशिंगटन। भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने अमेरिकी उद्योग से भारत में निवेश करने को कहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत नीतिगत स्थिरता और निश्चितता के साथ सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। मल्होत्रा ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और अमेरिका भारत रणनीतिक साझेदारी मंच के एक कार्यक्रम में कहा कि वैश्विक वित्तीय बाजारों में अनिश्चितता और अस्थिरता बढ़ने के बावजूद भारत में चालू वित्त वर्ष के दौरान 6.5 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है।

वाणिज्य मंत्री आज से विदेश यात्रा पर

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए लंदन, ओस्लो और ब्रसेल्स की यात्रा 28 अप्रैल से शुरू होगी। एक अधिकारी ने बताया कि इस पांच दिवसीय यात्रा का उद्देश्य ब्रिटेन, नोंवें और यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के व्यापार और निवेश संबंधों को और बढ़ावा देना है। लंदन यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत और ब्रिटेन के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। ओस्लो की यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत ने पिछले साल मार्च में चार यूरोपीय राष्ट्रों के समूह ईएफटीए के साथ एक व्यापक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery