Wednesday, March, 25,2026

संसदीय सहयोग से और मजबूत होंगे रिश्तेः बिरला

नई दिल्ली: ओम लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने सोमवार को भारतीय संसद में श्रीलंका के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। यह प्रतिनिधिमंडल इंफ्रास्ट्रक्चर और स्ट्रैटेजिक इश्यूज पर ओवरसाइट कमेटी के अध्यक्ष एस. एम. मरिक्कार के नेतृत्व में भारत दौरे पर आया है।

इस अवसर पर बिरला ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच गहरे सभ्यतागत संबंध, साझा लोकतांत्रिक मूल्य और मजबूत साझेदारी दोनों देशों के रिश्तों की आधारशिला हैं। उन्होंने संसदीय सहयोग को द्विपक्षीय संबंधों का अहम स्तंभ बताते हुए विधायिकाओं के बीच संरचित संवाद और अनुभवों के आदान-प्रदान की आवश्यकता पर जोर दिया।

बैठक के दौरान संसदीय समितियों की भूमिका पर भी विशेष चर्चा हुई। बिरला ने कहा कि समितियां जवाबदेही सुनिश्चित करने और प्रभावी शासन व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने भारत की 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए देश में आधारभूत संरचना और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हो रही प्रगति की जानकारी साझा की। साथ ही उन्होंने संसदीय कार्यप्रणाली में नवाचार और तकनीक की बढ़ती भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

दोनों पक्षों ने क्षमता निर्माण और संस्थागत सहयोग के जरिए संबंधों को और विस्तार देने में रुचि जताई। बिरला ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के संवाद से भारत-श्रीलंका संसदीय संबंध और अधिक मजबूत होंगे। अंत में उन्होंने प्रतिनिधिमंडल के भारत प्रवास को सफल और यादगार बनाने के लिए शुभकामनाएं दीं।

वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद तेजी से विकास कर रहा भारत

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत तेज गति से आगे बढ़ रहा है। 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनने के दृढ़ संकल्प के साथ भारत विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनकर उभरा है। बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि भारत-श्रीलंका के बीच मजबूत सहयोग आपसी प्रगति और साझा समृद्धि को बढ़ावा दे सकता है। दोनों पक्षों ने इस बारे में सहमति जताई कि बुनियादी ढांचा दोनों देशों के बीच सहयोग का एक नया क्षेत्र बन सकता है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery