Tuesday, April, 21,2026

'चिप से शिप' तक व्यापार बढ़ाने पर सहमति

नई दिल्ली: वैश्विक भू-राजनीतिक उथल-पुथल और बढ़ते व्यापारिक व्यवधानों के बीच भारत और दक्षिण कोरिया ने अपने आर्थिक रिश्तों को नई दिशा देने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्युंग के बीच सोमवार को हुई उच्च स्तरीय वार्ता के बाद दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) को उन्नत करने के लिए बातचीत शुरू करने पर सहमति जताई।

बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक तनाव के दौर में भारत और दक्षिण कोरिया मिलकर शांति और स्थिरता का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि दोनों देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता और संतुलन बनाए रखने के लिए संयुक्त प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री ने सहयोग के दायरे को रेखांकित करते हुए कहा कि 'चिप से लेकर शिप तक, प्रतिभा से लेकर प्रौद्योगिकी तक और मनोरंजन से लेकर ऊर्जा तक' दोनों देश नए अवसरों की तलाश करेंगे। वार्ता में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमीकंडक्टर, उभरती प्रौद्योगिकियों और आपसी संपर्क बढ़ाने जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया।
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच सहयोग के नए आयाम तय किए गए हैं, जिनका उद्देश्य आर्थिक और तकनीकी साझेदारी को मजबूत करना है।
दोनों देश निवेश और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए पूंजी प्रवाह और वाणिज्यिक प्रक्रियाओं को सरल बनाएंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सेमीकंडक्टर जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में संयुक्त विकास पर जोर दिया जाएगा, ताकि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में आत्मनिर्भरता हासिल की जा सके।

व्यापार और निवेश संबंधों में तेजी आई

मोदी ने कहा, 'राष्ट्रपति ली की यात्रा के बाद हम अपने भरोसेमंद सहयोग को एक भविष्योन्मुखी साझेदारी में बदलने जा रहे हैं।' उन्होंने बताया कि 2010 में लागू सीईपीए के बाद दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों में तेजी आई है, जिसे अब और विस्तार देने की जरूरत है। यह पहल वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने और व्यापारिक बाधाओं से निपटने के लिहाज से अहम मानी जा रही है। दोनों देशों का लक्ष्य द्विपक्षीय व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाना और रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करना है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery