Wednesday, November, 26,2025

अक्टूबर में रिटेल महंगाई 14 साल के निचले स्तर पर

नई दिल्ली: देश में रिटेल महंगाई दर (CPI) अक्टूबर महीने में घटकर 0.25% पर आ गई है, जो करीब 14 साल का सबसे निचला स्तर है। सितंबर में यह दर 1.44% रही थी। खाने-पीने की चीजों की कीमतों में कमी इसका प्रमुख कारण रही। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, खाद्य महंगाई दर माइनस 2.28% से घटकर माइनस 5.02% पर आ गई है, यानी खाद्य वस्तुएं औसतन 5% सस्ती हुई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सब्जियों, दलहनों और अनाजों की कीमतों में गिरावट से उपभोक्ताओं को राहत मिली है। ग्रामीण क्षेत्रों में महंगाई दर 1.07% से घटकर माइनस 0.25%, जबकि शहरी इलाकों में 1.83% से घटकर 0.88% पर आ गई।

त्योहारों के बाद बढ़ती मांग और कच्चे तेल की कीमतों में संभावित वृद्धि से दिसंबर में महंगाई फिर ऊपर जा सकती है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के लिए यह आंकड़ा राहत भरा है, क्योंकि CPI दर अब उसके लक्ष्य दायरे (2%-6%) से भी नीचे आ गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery