Wednesday, September, 02,2026

पर्यावरण संरक्षण में भारत जर्मनी साझेदारी मजबूत

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने चौथे भारत-जर्मन पर्यावरण मंच में जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता संरक्षण, प्रदूषण और संसाधनों की कमी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए भारत-जर्मनी के बीच मजबूत सहयोग पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ज्ञान और साक्ष्य आधारित निर्णय, व्यावहारिक समाधान तथा संस्थागत क्षमता को मजबूत करना जरूरी है। जर्मनी के पर्यावरण मंत्री कार्सटेन श्नाइडर ने भारत में नवीकरणीय ऊर्जा के तेजी से विस्तार को दुनिया के लिए आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देश सतत विकास को आर्थिक प्रगति के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दोनों मंत्रियों ने अंतरराष्ट्रीय महत्व की आर्द्रभूमियों के संरक्षण और विवेकपूर्ण उपयोग पर संयुक्त आशय घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत वैज्ञानिक समझ, आर्द्रभूमि बहाली और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery