Thursday, January, 29,2026

भारत-EU की ऐतिहासिक ट्रेड डील

नई दिल्ली: भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) ने 18 साल की लंबी बातचीत के बाद आखिरकार मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर सहमति बना ली है। मंगलवार को 16वें भारत-EU शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय संघ के शीर्ष नेतृत्व ने इस डील की घोषणा की। मोदी ने इसे भारत के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा व्यापार समझौता बताते हुए 'मदर ऑफ ऑल डील्स' करार दिया। समझौते के तहत भारत में यूरोप से आयात होने वाली लग्जरी कारों पर लगने वाला 110% तक का भारी टैरिफ चरणबद्ध तरीके से घटकर 10% हो जाएगा। साथ ही यूरोपीय शराब और वाइन पर लगने वाला 150% टैक्स घटाकर 20-30% किए जाने का रास्ता साफ हो गया है।

समझौता 2027 तक लागू होगा। भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जबकि 27 देशों वाला यूरोपीय संघ दूसरी सबसे बड़ी। दोनों मिलकर वैश्विक GDP का करीब 25% और दुनिया के कुल व्यापार का लगभग एक- तिहाई हिस्सा रखते हैं। डील के तहत 9,425 प्रोडक्ट्स से टैरिफ  हटाने और रेगुलेटरी एक्सेस को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। डील से जयपुर के आभूषण, जोधपुर के लकड़ी के फर्नीचर और हैंडीक्राफ्ट, साथ ही खेल के सामान, कपड़े और चमड़े के उत्पादों की यूरोपीय संघ में मांग बढ़ने की उम्मीद है।

सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं समझौताः प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह समझौता सिर्फ व्यापार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह साझा समृद्धि और वैश्विक स्थिरता की दिशा में बड़ा कदम है। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा ने इसे भारत-EU संबंधों में 'नए अध्याय' की शुरुआत बताया, जबकि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यह डील वैश्विक चुनौतियों के दौर में सहयोग का मजबूत संदेश देती है।

हर साल करीब 4 अरब यूरो के टैरिफ खत्म होंगे: FTA से भारतीय कपड़ा, चमड़ा, फार्मा, आईटी और सर्विस सेक्टर को यूरोपीय बाजारों में बेहतर पहुंच मिलेगी। दूसरी ओर, एविएशन, ऑटोमोबाइल, ग्रीन टेक्नोलॉजी और हाई-एंड मैन्युफैक्चरिंग में यूरोपीय निवेश बढ़ने की संभावना है। समझौते के तहत हर साल करीब 4 अरब यूरो के टैरिफ खत्म होंगे और दोनों क्षेत्रों में लाखों नई नौकरियों के सृजन का अनुमान है। भारत और यूरोपीय संघ ने 2007 में FTA पर बातचीत शुरू की थी, लेकिन कृषि, डेयरी और बाजार पहुंच जैसे मुद्दों पर मतभेद के चलते 2013 में वार्ता ठप हो गई थी। जून 2022 में बातचीत दोबारा शुरू हुई और बदले वैश्विक हालात में दोनों पक्षों ने व्यावहारिक रुख अपनाते हुए समझौते को अंतिम रूप दिया। अस्थिर वैश्विक माहौल और अमेरिका की सख्त टैरिफ नीति के बीच यह डील भारत के लिए नए बाजारों के द्वार खोलने वाली मानी जा रही है। डील आने वाले वर्षों में वैश्विक आर्थिक संतुलन को नया आकार देगी।

डील के खास फैसले

  • 27 देशों वाले EU के साथ भारत का सबसे बड़ा FTA
  • लग्जरी कारों पर टैरिफ 110% से घटकर 10%
  • यूरोपीय शराब पर टैक्स 150% से घटकर 20-30%
  • फार्मा, टेक्सटाइल और 11 सेक्टर को बड़ा फायदा
  • 2032 तक भारत-EU व्यापार दोगुना होने की उम्मीद

27 तारीख को 27 देशों के साथ एफटीए: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 27 जनवरी को भारत ने यूरोप के 27 देशों के साथ यह FTA साइन किया है। इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा, नई इनोवेशन साझेदारियां बनेंगी और वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन मजबूत होगी। मोदी ने FTA को साझा समृद्धि का खाका बताते हुए कहा कि यह वैश्विक उथल-पुथल के दौर में दुनिया को स्थिरता देगा। एफटीए वार्ता संपन्न होने के बाद यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में मोदी ने कहा कि यह समझौता केवल व्यापार तक सौमित नहीं, बल्कि वैश्विक भलाई के लिए साझेदारी है। कोस्टा ने कहा कि उन्हें अपने पूर्वजों के गोवा मूल के होने पर 'बहुत गर्व' है। मैं अनिवासी भारतीय नागरिक हूं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery