Wednesday, May, 27,2026

घुसपैठ पर केंद्र का बड़ा प्रहार

नई दिल्ली: देश में अवैध घुसपैठ और असामान्य जनसंख्या बदलाव को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्र ने पूरे देश में हो रहे जनसांख्यिकीय परिवर्तनों की व्यापक जांच और अध्ययन के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि अवैध प्रवास और अन्य असामान्य कारणों से हो रहे जनसंख्या परिवर्तन किसी भी राष्ट्र के वर्तमान और भविष्य के लिए गंभीर चुनौती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को इस दिशा में उच्च स्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की थी, जिसे अब अमल में लाया गया है। सरकार के अनुसार समिति देशभर में उन क्षेत्रों की पहचान करेगी, जहां आबादी में असामान्य बदलाव दर्ज किए गए हैं। खासतौर पर सीमावर्ती इलाकों में जनसंख्या संतुलन में आए परिवर्तन का राष्ट्रीय सुरक्षा पर पड़ने वाले असर का अध्ययन किया जाएगा।

कमेटी में ये सदस्य शामिल

उच्च स्तरीय समिति में जनगणना आयुक्त के अलावा सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव और अर्थशास्त्री डॉ. शमिका रवि को सदस्य बनाया गया है। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (विदेशी-1) समिति के सदस्य सचिव होंगे।

सीमाओं से घुसपैठ, देश की सुरक्षा पर खतराः मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए अवैध घुसपैठ और जनसांख्यिकीय बदलाव को गंभीर राष्ट्रीय चुनौती बताया था। उन्होंने इस समस्या से निपटने के लिए उच्चाधिकार प्राप्त जनसांख्यिकीय मिशन की घोषणा की थी। मोदी ने कहा था कि देश की जनसांख्यिकी को बदलने की 'सोची-समझी साजिश रची जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी थी कि घुसपैठिए देश के युवाओं की रोजी-रोटी छीन रहे हैं और बहन-बेटियों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन रहे हैं। मोदी ने यह भी कहा था कि सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसंख्या संतुलन में बदलाव राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर संकट पैदा कर सकता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery