Friday, February, 13,2026

114 राफेल लड़ाकू विमान खरीद को केंद्र की मंजूरी

नई दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस से 114 राफेल बहु-उद्देश्यीय लड़ाकू विमानों की खरीद के लंबे समय से लंबित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता बढ़ाने के लिए करीब 3.60 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत सैन्य अधिग्रहण प्रस्तावों को 'आवश्यकता स्वीकृति' (AON) प्रदान की। सूत्रों के अनुसार, इस परियोजना के तहत 18 राफेल विमान सीधे उड़ान भरने की स्थिति में फ्रांस से मिलेंगे, जबकि शेष विमानों का निर्माण भारत में किया जाएगा। कुल उत्पादन में 50 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी भागीदारी होगी। सौदे की अनुमानित लागत 2.90 लाख करोड़ से 3.15 लाख करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है। राफेल सौदे को अंतिम रूप देने से पहले रक्षा मंत्रालय और फ्रांसीसी कंपनी दसॉल्ट एविएशन के बीच लागत और हथियार पैकेज को लेकर विस्तृत बातचीत होगी। इसके बाद सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (CCS) की अंतिम मंजूरी आवश्यक होगी।

स्क्वाड्रन घटकर 31 पर

यह निर्णय ऐसे समय आया है, जब भारतीय वायुसेना के लड़ाकू स्क्वाड्रनों की संख्या स्वीकृत 42 के मुकाबले घटकर 31 रह गई है। मंत्रालय के अनुसार, एमआरएफए (मल्टी रोल फाइटर एयरक्राफ्ट) की खरीद से वायुसेना की हवाई वर्चस्व, लंबी दूरी की मारक क्षमता और निवारक शक्ति में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। डीएसी ने लड़ाकू मिसाइलों, एयरशिप आधारित उच्च ऊंचाई वाले छद्म उपग्रह (AS-HAPS), नौसेना के लिए चार मेगावाट समुद्री गैस टरबाइन जनरेटर और पी8 आई समुद्री टोही विमानों की खरीद को भी मंजूरी दी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery