Wednesday, November, 26,2025

मास्टरक्लास का शुभारंभ, संवाद सत्रों में दिग्गज फिल्मकार हुए शामिल

पणजी: गोवा में जारी 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI 2025) में शुक्रवार को दूसरा दिन था और यह फिल्मी रंगों से सराबोर रहा। सुबह कला अकादमी में मास्टरक्लास श्रृंखला का उद्घाटन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने किया।

इसके साथ ही दिनभर विभिन्न स्थलों पर कई फिल्मों और सीरीज के प्रीमियर हुए, जिनमें 'द फैमिली मैन' सीजन 3 के पहले एपिसोड की विशेष स्क्रीनिंग, 'अमरण', '120 बहादुर', '1942: ए लव स्टोरी' और अन्य फिल्मों का प्रदर्शन शामिल रहा। अलग-अलग मंचों पर चर्चाएं, कार्यशालाएं और संवाद सत्र आयोजित हुए, जिनमें देश-विदेश के फिल्मकारों, कलाकारों और तकनीकी विशेषज्ञों ने भाग लिया। मुरुगन ने बताया कि IFFI 2025 में 200 से अधिक फिल्में प्रदर्शित होंगी। साथ ही उन्होंने 50 महिला निर्देशकों की फिल्मों की स्क्रीनिंग को नारी शक्ति और महिला सशक्तिकरण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता बताया। मास्टरक्लास के उद्घाटन समारोह में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू, संयुक्त सचिव डॉ. अजय नागभूषण, एनएफडीसी के एमडी प्रकाश मगदुम, फिल्मकार मुजफ्फर अली और रवि कोट्टाराकारा भी मौजूद रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery