Tuesday, May, 26,2026

श्रृंगला, निकम, मीनाक्षी और सदानंदन पहुंचे राज्यसभा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला, वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम, इतिहासकार डॉ. मीनाक्षी जैन और केरल के सामाजिक कार्यकर्ता सी. सदानंदन मास्टर को राज्यसभा सदस्य मनोनीत किया है। गृह मंत्रालय द्वारा शनिवार देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत इन चारों को राज्यसभा में नामांकित किया है। हर्षवर्धन श्रृंगला मेयो कॉलेज, अजमेर (1979 बैच) के पूर्व छात्र हैं और 1984 बैच की सिविल सेवा परीक्षा में टॉपर रहे थे।

उज्ज्वल निकम

26/11 आतंकी हमलों में - सरकारी वकील के रूप में प्रमुख भूमिका के लिए जाने जाते हैं।

हर्षवर्धन श्रृंगला

अमेरिका-बांग्लादेश जैसे देशों में भारत के राजदूत रह चुके हैं और हाल ही में G-20 शिखर सम्मेलन में भारत के समन्वयक के रूप में कार्य कर चुके हैं।

डॉ. मीनाक्षी जैन

पद्मश्री से सम्मानित, दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्यापन कर चुकी हैं और भारतीय इतिहास पर कई पुस्तकें लिख चुकी हैं।

सी. सदानंदन मास्टर

एक साहसी शिक्षक हैं, जिन्होंने हिंसा के बावजूद सामाजिक सेवा का रास्ता नहीं छोड़ा।

पीएम ने की योगदान की सराहना

पीएम नरेंद्र मोदी ने चारों सदस्यों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका अनुभव संसद को और अधिक समृद्ध करेगा। उन्होंने उज्ज्वल निकम के कानूनी क्षेत्र में योगदान, हर्षवर्धन श्रृंगला के विदेश नीति में अनुभव, मीनाक्षी जैन के अकादमिक योगदान और सदानंदन मास्टर के सामाजिक जीवन को रेखांकित किया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery