Wednesday, April, 16,2025

इस बार 12 साल के बच्चों को नहीं मिलेगा हज पर जाने का मौका

जयपुर: हज एक ऐसा मुकद्दस सफर है जिसका हर मुसलमान बेसन्नी से इंतजार करता है। प्रदेश से इस साल हज यात्रा की शुरुआत होने जा रही है और इस बार का सफर खास इसलिए है क्योंकि जयपुर से जाने वाली सभी फ्लाइट्स सीधे मदीना में उतरेंगी। पहले ये उड़ानें जेद्दाह में लैंड करती थीं। जयपुर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 से 1 से 8 मई तक कुल 17 फ्लाइट्स हाजियों को लेकर मदीना रवाना होंगी। वहीं जून में हज मुकम्मल होने के बाद 16 से लेकर 29 जून तक हाजियों की वापसी की 17 फ्लाइट्स भी जयपुर पहुंचेंगी।

तकरीबन प्रत्येक फ्लाइट में 164 यात्री और मात्र एक फ्लाइट में 159 यात्री सफर करेंगे। प्रदेश से 3802 यात्री इस बार हज यात्रा पर जाएंगे। बताया जा रहा है कि सेंट्रल हज कमेटी की ओर से हज यात्रा 2025 का यात्रा खर्च तय किया गया है, जिसमें मुंबई का 3.19 लाख और बिहार का लगभग 4 लाख रुपए है। एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। नमाज, खानपान, पार्किंग और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि हाजियों को सफर के हर पड़ाव पर सुकून और सहूलियत मिल सके।

जेद्दा एयरपोर्ट से ही होगी यात्रियों की वापसी

राजस्थान हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी शाहिद मोहम्मद ने बताया कि राजस्थान हज ट्रेनर्स फाउंडेशन की ओर से कैंप लगाकर इस साल हज करने वाले यात्रियों को बताया जा रहा है कि सफर पर जाने से पहले और बाद में लौटने की तैयारी कैसे करें। इस बार राजस्थान से जाने वाले हज यात्रियों का कुल खर्च 3,29,800 रुपए आएगा। हज यात्रियों की सभी किश्तें जमा हो गई हैं। जयपुर से फ्लाइट्स मदीना सीधे पहुंचने का कारण है कि इस बार यह सफर थोड़ा जल्दी हो रहा है, इसलिए यात्रियों को इसका फायदा मिल रहा है। हज से आने वाले सभी यात्रियों की वापसी जेद्दा एयरपोर्ट से ही होगी। हाजी ताहिर आजाद ने बताया कि इस साल हज-2025 में सऊदी अरब सरकार ने 12 साल से कम उम्र के बच्चों को हज की अनुमति नहीं दी है। इसके लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने सर्कुलर 40 जारी कर पूरे भारत से 291 बच्चों की हज यात्रा रद्द कर दी है और साथ ही घोषणा की है कि उनकी जमा रकम पूरी लौटा दी जाएगी।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery