Wednesday, August, 13,2025

इस बार भारतीय वेशभूषा वाले ही कर पाएंगे दर्शन

जयपुर: संस्कृति और श्रद्धा का अद्भुत संगम एक बार फिर गोविंददेवजी मंदिर में देखने को मिलेगा। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर पारंपरिक आभा से सराबोर होगा।

इस बार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में श्रद्धालुओं को केवल भारतीय पारंपरिक परिधान में ही प्रवेश मिलेगा। मंदिर प्रशासन का मानना है कि जैसे भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए तन-मन से तैयार होते हैं, वैसे ही वस्त्रों में भी भारतीय संस्कृति की झलक होनी चाहिए। इस नियम का उद्देश्य न केवल धार्मिक मर्यादा को बनाए रखना है, बल्कि मंदिर की पवित्रता और गरिमा को भी सुरक्षित रखना है। गोविंददेवजी मंदिर में जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी।

श्रद्धालु जींस, टी-शर्ट या किसी भी आधुनिक पोशाक में नहीं आएं, अन्यथा प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही हार्ट, शुगर, ब्लड प्रेशर और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को मंदिर आने से बचने की सलाह दी गई है ताकि भीड़ में उनकी सेहत पर असर न पड़े। भक्त बैग, थैला, लेडीज पर्स, रुपए आदि कीमती सामान लेकर न आएं। महिलाएं सोने-चांदी के आभूषण पहनकर न आएं। मुख्य उत्सव के दिन श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पुलिस और मंदिर प्रशासन ने मिलकर पास की व्यवस्था की है। दर्शन केवल पासधारकों को ही मिल सकेंगे, जो सुबह 4:30 से शाम 7 बजे तक मान्य रहेंगे। इसके बाद पास मान्य नहीं रहेगा।

3000 स्वयंसेवक रहेंगे तैनात

गोविंददेवजी मंदिर में रात्रि को 31 तोपों की सलामी के साथ शानदार आतिशबाजी होगी। सुरक्षा व्यवस्था में 13 एलईडी, 8 से 10 मेटल डिटेक्टर, 3000 स्वयंसेवक और पुलिस जाब्ता रहेगा। चारदीवारी में भगवा पताकाओं के साथ 'रंग-बिरंगी बधाई हो' के पोस्टर लगाए हैं।

ठाकुरजी का 897 किलो सामग्री से होगा पंचामृत अभिषेक

सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में 31 जुलाई से जन्माष्टमी महोत्सव चल रहा है। फूलों, बंदनवार और विशेष रोशनी से सजावट की गई है। विभिन्न भजन मंडलियां प्रतिदिन भजन-कीर्तन और बधाइयां प्रस्तुत कर रही हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन ठाकुर गोविंददेवजी का भव्य श्रृंगार, पंचामृत से अभिषेक, कथा वाचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। अभिषेक 425 लीटर दूध, 365 किलो दही, 11 किलो घी, 85 किलो बूरा और 11 किलो शहद से किया जाएगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery