Friday, August, 07,2026

गोविंद मोहन की राजनीतिक समझ और नतीजे देने वाली कार्यशैली ने अमित शाह का जीता भरोसा: डॉ. जगदीश चंद्र

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह सचिव के रूप में आईएएम गोविंद मोहन का कार्यकाल बढ़ाया जाना प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में पहले से ही लगभग तय माना जा रहा था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में उनकी गिनती होती रही है। द जेसी शो के एक एपिसोड में भारत 24 के सीईओ एवं एडिटर-इन-चीफ डॉ. जगदीश चंद्र ने गोविंद मोहन की कार्यशैली का विश्लेषण करते हुए कहा था कि वे ऐसे नौकरशाह हैं, जिनकी राजनीतिक समझ और प्रशासनिक दक्षता ने एक बार फिर अमित शाह का विश्वास मजबूत किया है।

कार्यक्रम में डॉ. चंद्र ने कहा कि सीजेपी (CJP) के विरोध प्रदर्शनों में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की मौजूदगी से संगठन की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक था। उन्होंने कहा कि संभव है आयोजकों को यह जानकारी न रही हो कि ऐसे लोग प्रदर्शन में शामिल हो गए थे। बड़े आंदोलनों में विभिन्न प्रकार के लोग जुड़ जाते हैं और हर व्यक्ति पर निगरानी रखना आसान नहीं होता। हालांकि उन्होंने कहा कि यह मामला इसलिए अधिक गंभीर हो गया, क्योंकि अमित शाह कानून-व्यवस्था के मामलों में बेहद सख्त रवैया अपनाने वाले नेता हैं। डॉ. चंद्र के अनुसार गृह मंत्री ने प्रदर्शन में शामिल प्रत्येक व्यक्ति का विस्तृत सत्यापन कराने के निर्देश दिए। इसके तहत फेस आइडेंटिफिकेशन, संबंधित थानों के रिकॉर्ड और प्रतिभागियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की गई। इस प्रक्रिया में कथित तौर पर 2,873 ऐसे लोगों की पहचान हुई, जिनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज थे।

डॉ. चंद्र ने दावा किया कि इन लोगों की तस्वीरें और आपराधिक रिकॉर्ड भी सार्वजनिक किए गए। उनके अनुसार इनमें 101 लोग हत्या के मामलों के आरोपी थे। 284 पर डकैती के मामले दर्ज थे। 238 के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण थे, जबकि 92 लोग महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपरार्थों से जुड़े मामलों में आरोपी थे। उन्होंने कहा कि अमित शाह यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन भी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की इस घटनाक्रम में भूमिका रही है, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई हो। डॉ. चंद्र ने कहा कि गृह मंत्री के निर्देशों के बाद पूरे घटनाक्रम की निगरानी की जिम्मेदारी स्वाभाविक रूप से केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन के कंधों पर भी रहेगी।

गोविंद मोहन के सेवा विस्तार को अपेक्षित बताते हुए डॉ. चंद्र ने कहा कि देश में बहुत कम वरिष्ठ नौकरशाह ऐसे हैं, जो प्रशासनिक दक्षता के साथ राजनीतिक प्रबंधन की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव पी. के. मिश्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे अधिकारी केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि शासन-प्रशासन के व्यावहारिक और राजनीतिक पक्ष को भी समान रूप से समझते हैं। उन्होंने कहा कि उच्च नौकरशाही का एक वर्ग आज भी केवल नियम-कायदों तक सीमित सोच रखता है, जबकि वर्तमान शासन व्यवस्था में ऐसे अधिकारियों की आवश्यकता है, जो प्रशासनिक निर्णयों के साथ राजनीतिक परिस्थितियों का भी बेहतर आकलन कर सकें। डॉ. चंद्र के अनुसार गोविंद मोहन इसी श्रेणी के अधिकारी हैं और यही कारण है कि जटिल प्रशासनिक एवं राजनीतिक चुनौतियों से निपटने के लिए वे उपयुक्त माने जाते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली में जवाबदेही और समन्वय को प्राथमिकता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की कार्यशैली निर्णायक निर्णय, जवाबदेही और संस्थागत समन्वय पर आधारित रही है। सरकार क प्रमुख प्रशासनिक और नीतिगत पहले उनकी कार्यशैली और दृष्टि के अनुरूप आगे बढ़ती है, जिनमें राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून का शासन और प्रभावी प्रशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। इसी परिप्रेक्ष्य में केंद्रीय कैबिनेट सचिव टी. वी. सोमनाथन और केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन के कार्यकाल विस्ता को भी देखा जा रहा है। इसे प्रधानमंत्री मोदी की उस प्रशासनिक सोच क हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें अनुभवी, परिणामोन्मुख और भरोसेमव अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में निरंतरता दी जाती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery