Wednesday, August, 13,2025

शेखावत ने शूटिंग में आजमाया हाथ, साझा किए अनुभव

नई दिल्ली: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को दमन और दीव के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया और स्पोट्र्ट्स सेंटर में बास्केटबॉल और शूटिंग में हाथ आजमाए। शेखावत ने दमन हवाई अड्डे के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और प्रशासक प्रफुल पटेल के साथ सिल्वासा में अटल फ्लाईओवर के नीचे बने स्पोर्ट्स सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने इस पहल को खाली स्थान का बेहतरीन उपयोग बताते हुए कहा कि यहां स्तरीय खेल सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। केंद्रीय मंत्री ने बास्केटबॉल खेली और शूटिंग रेंज में निशानेबाजी की।

इसके बाद शेखावत सिल्वासा के स्वामी विवेकानंद विद्या मंदिर पहुंचे, जिसे उन्होंने भारत में सर्वाधिक 12,000 विद्यार्थियों वाला अनुकरणीय स्कूल बताया। उन्होंने छात्रों के आत्मविश्वास की सराहना की और स्मार्ट क्लासेस एवं बेहतर शैक्षणिक प्रबंधन की प्रशंसा की। शेखावत ने प्रफुल पटेल के साथ सिल्वासा के नमो मेडिकल कॉलेज का भी दौरा किया। यहां उन्होंने छात्रों से संवाद कर उनकी शिक्षा और अनुभवों के बारे में जाना, साथ ही अस्पताल में मरीजों से मुलाकात कर व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

सिद्धिविनायक मंदिर में की पूजा

रविवार सुबह गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुंबई के प्रसिद्ध श्री सिद्धिविनायक मंदिर में बेटी सुहासिनी के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2082 और चैत्र नवरात्र के शुभारंभ पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। शेखावत ने कहा कि गुढ़ी पड़वा और अन्य भारतीय त्योहार हमारी समृद्ध संस्कृति की पहचान हैं। उन्होंने सभी भारतीयों को इनके उत्सव में सहभागी बनने और संस्कृति को सहेजने का संदेश दिया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery