Tuesday, April, 22,2025

पत्नी ने चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक कर किए चाकू से कई वार

बेगलूरु: कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओम प्रकाश की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रकाश की पत्नी पल्लवी ने कथित रूप से हत्या से पहले उनके चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंका और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उनकी हत्या कर दी। पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश का शव रविवार को बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित उनके तीन मंजिला घर के भूतल पर खून से लथपथ हालत में मिला। घटना के बाद पुलिस ने उनकी पत्नी पल्लवी और बेटी कृति को मुख्य संदिग्ध के तौर पर गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि वारदात से पहले दंपति के बीच तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद पल्लवी ने मिर्च पाउडर प्रकाश के चेहरे पर फेंका। जलन के कारण प्रकाश इधर-उधर भागने लगे, तभी पल्लवी ने उन पर चाकू से कई वार किए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

'मैंने राक्षस को मार डाला'

हत्या के बाद पल्लवी ने एक दोस्त को वीडियो कॉल कर कहा, 'मैंने राक्षस को मार डाला है।' बताया जा रहा है कि पल्लवी और ओम प्रकाश के बीच घरेलू विवाद लंबे समय से चल रहा था। दांदेली की एक जमीन को लेकर भी दोनों के बीच तनाव था। सूत्रों के अनुसार, पल्लवी 'सिजोफ्रेनिया' नामक मानसिक बीमारी से ग्रस्त थी और उसका इलाज चल रहा था। कुछ महीने पहले उसने पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसे अनसुना किए जाने पर उसने थाने के बाहर धरना भी दिया था। ओम प्रकाश बिहार के चंपारण जिले के मूल निवासी थे और 2015 में कर्नाटक के डीजीपी नियुक्त किए गए थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery