Tuesday, August, 12,2025

सामान बांध लिया, जल्द नए घर में चले जाएंगे

नई दिल्ली: सीजेआई के रूप में आवंटित सरकारी आवास पर निर्धारित समय से अधिक वक्त तक रहने को लेकर उठे विवाद के मद्देनजर भारत के पूर्व प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने सोमवार को अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि सामान बांध लिया है और वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ जल्द ही किराए के नए सरकारी आवास में चले जाएंगे।

चंद्रचूड़, उनकी पत्नी कल्पना और बेटियां प्रियंका व माही पांच कृष्ण मेनन मार्ग, नई दिल्ली स्थित प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) के आधिकारिक आवास में रह रहे हैं। प्रियंका और माही दोनों दिव्यांग हैं।पूर्व सीजेआई चंद्रचूड़ ने बंगले में निर्धारित समय से अधिक वक्त तक रहने के कारणों को विस्तार से बताते हुए 'पीटीआई-भाषा' से कहा, हमने कुछ सामान पहले ही नए घर में भेज दिया है और कुछ यहां भंडार कक्ष में रखा हुआ है।

पूर्व प्रधान न्यायाधीश ने विवाद पर दुख जताया और अपनी बेटियों की चिकित्सा स्थिति का हवाला दिया, जिन्हें 'व्हीलचेयर' अनुकूल घर की आवश्यकता थी। हम दो बच्चों प्रियंका और माही के माता-पिता हैं। वे विशेष बच्चे हैं और उनकी विशेष जरूरतें हैं। उन्हें 'नेमालाइन मायोपैथी' नामक एक बीमारी है... और आप जानते हैं, यह एक बहुत ही दुर्लभ आनुवंशिक विकार है, जो हड्डियों से जुड़ी मांसपेशियों को प्रभावित करता है। उन्होंने आगे कहा, यहां तक कि घर पर भी हम स्वच्छता और सफाई का उच्च स्तर बनाए रखते हैं और हमारे पास एक बहुत ही विशेषज्ञ नर्स है, जो उनकी देखभाल करती है, तो अब यह शायद कुछ दिनों की बात है, या कुछ दिनों की नहीं, बल्कि शायद ज्यादा से ज्यादा कुछ हफ्तों की। जैसे ही वे मुझे बताएंगे कि घर रहने के लिए तैयार है, मैं वहां चला जाऊंगा। चंद्रचूड़ ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश यू.यू. ललित और एन.वी. रमण तथा शीर्ष अदालत के अन्य न्यायाधीशों का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें भी आधिकारिक आवासों में रहने के लिए समय विस्तार दिया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery