Thursday, September, 17,2026

बड़ा बदलाव: 25 हजार तक सैलरी तो पीएफ अनिवार्य

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत अनिवार्य पीएफ के लिए वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए प्रति माह करने को मंजूरी दे दी है। नई सीमा 17 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी। सरकार के अनुसार, इस फैसले से 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारी अनिवार्य सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आ सकते हैं। नई सीमा बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ते (DA) पर लागू होगी, पूरी ग्रॉस सैलरी या CTC पर नहीं। यानी जिन कर्मचारियों का संबंधित वेतन 25 हजार रुपए तक है, वे अनिवार्य EPFO कवरेज के दायरे में आएंगे। EPFO की वेतन सीमा में करीब 12 साल बाद बदलाव किया गया है। सितंबर 2014 में इसे 6,500 से बढ़ाकर 15 हजार रुपए किया गया था। सरकार ने कहा कि पिछले वर्षों में वेतन और आय में वृद्धि तथा संगठित क्षेत्र में रोजगार के विस्तार को देखते हुए सीमा बढ़ाना जरूरी था।

बढ़ा सामाजिक सुरक्षा का दायरा

इस फैसले से कर्मचारियों को PF बचत के साथ कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) और कर्मचारी जमा संबद्ध बीमा योजना (EDLI) का लाभ मिलेगा। सरकार के मुताबिक, इस बदलाव से पांच वर्षों में करीब 56,696 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च अनुमानित है। वर्तमान में करीब 7.98 करोड़ EPFO सदस्य 7.68 लाख प्रतिष्ठानों से जुड़े हैं, जबकि लगभग 82 लाख पेंशनधारक EPS के तहत लाभप्राप्त कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery