Friday, December, 26,2025

एमपी में 42.74 लाख, छत्तीसगढ़ में 27 लाख और केरल में 24 लाख नाम हटे

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की, जिसमें 42.74 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। आयोग के अनुसार, हटाए गए नामों में 19.19 लाख पुरुष और 23.64 लाख महिलाएं शामिल हैं। जांच में 8.46 लाख मृत मतदाता, 8.42 लाख अनुपस्थित, 22.78 लाख स्थानांतरित और 2.76 लाख डुप्लीकेट मतदाता पाए गए।

मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ में भी 27.34 लाख नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। यहां 6.42 लाख मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, 19.13 लाख दूसरे स्थानों पर शिफ्ट हो चुके हैं, जबकि 1.79 लाख नाम डुप्लीकेट पाए गए। केरल में 24.08 लाख नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। केरल विधानसभा की सभी 140 सीटों पर 2026 में चुनाव होने हैं, ऐसे में यह संशोधन अहम माना जा रहा है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुल 3.10 लाख मतदाताओं में से करीब 64 हजार नाम ड्राफ्ट रोल से हटाए गए।

पहले सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 2.70 करोड़ नाम हटेः इससे पहले चुनाव आयोग 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर चुका है, जिनमें अलग-अलग कारणों से कुल 2.70 करोड़ से अधिक नाम हटाए गए थे। इनमें सबसे अधिक 97 लाख नाम तमिलनाडु से हटाए गए थे। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि ड्राफ्ट और फाइनल वोटर लिस्ट, साथ ही दावा-आपत्ति की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery