Tuesday, May, 26,2026

बघेल के बेटे की 61.20 करोड़ की संपत्ति कुर्क

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की चल रही जांच के तहत बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की 61.20 करोड़ रुपए की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क कर दी। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है। ईडी के अनुसार, कुर्क की गई संपत्तियों में 59.96 करोड़ रुपए मूल्य की 364 आवासीय भूखंडों और कृषि भूमि के रूप में अचल संपत्तियां शामिल हैं। इसके अलावा, 1.24 करोड़ रुपए की चल संपत्तियां बैंक - बैलेंस और सावधि जमा के रूप - में पाई गई हैं। ईडी की कार्रवाई से - राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। ईडी के अनुसार चैतन्य - बघेल शराब सिंडिकेट के शीर्ष पर - तैनात थे और उन्होंने गलत तरीकों - से आज अर्जित की।

ईडी ने इन संपत्तियों को कुर्क किया

  • 59.96 करोड़ रुपए मूल्य के 364 आवासीय भूखंडों और कृषि भूमि के रूप में अचल संपत्तियां।
  • 1.24 करोड़ रुपए बैंक बैलेंस और सावधि जमा के रूप में चल संपत्तियां।
  • अनुसूचित अपराधों के माध्यम से अर्जित 2500 करोड़ रुपए की अपराध आय (पीओसी)।

जेपी इंफ्रा के एमडी को ईडी की हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक (एमडी) मनोज गौड़ को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पांच दिन की हिरासत में भेज दिया। गौड़ को घर खरीददारों के साथ 14,599 करोड़ रुपए की 'धोखाधड़ी' से जुड़े मामले में एजेंसी ने गुरुवार को गिरफ्तार किया था। उन्हें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धीरेंद्र राणा के समक्ष पेश किया गया। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि घर खरीदारों से एकत्रित धनराशि को विभिन्न ट्रस्टों में स्थानांतरित कर दिया गया। इससे परियोजनाएं अधूरी रह गई और निवेशकों के साथ धोखाधड़ी हुई। ईडी के भुनसार गौड़ जेपी सेवा संस्थान (जेएसएस) के प्रबंध ट्रस्टी हैं, इसे डायवर्टेड फंड का कुछ हिस्सा मिला था। उनके खिलाफ जांच घर खरीदारों के साथ कथित धोखाधड़ी के मामले से संबंधित है।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery