Friday, September, 26,2025

डॉ. प्रज्ञा ने कुलपति का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली: भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने शुक्रवार को भारतीय जन संचार संस्थान में कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वे आकाशवाणी नई दिल्ली में महानिदेशक के पद पर कार्यरत थी। इस अवसर पर भारतीय जन संचार संस्थान के कुलसचिव एवं अपर महानिदेशक डॉ. निमिष रुस्तगी, अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका कुलपति पद का कार्यभार ग्रहण करने पर स्वागत किया।

डॉ. रुस्तगी ने उन्हें भारतीय जन संचार संस्थान की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। भारतीय सूचना सेवा में 1991 बैच की अधिकारी डॉ. प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय में अपने 34 वर्षों के कार्यकाल के दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। वे आकाशवाणी, नई दिल्ली में महानिदेशक तथा पत्र सूचना कार्यालय, जयपुर में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में सेवारत रही। इसके अतिरिक्त उन्होंने प्रेस सूचना कार्यालय, जयपुर के क्षेत्रीय कार्यालय में राजस्थान की प्रमुख तथा दूरदर्शन क्षेत्रीय समाचार एकांश की प्रमुख के रूप में भी अपनी सेवाएं दी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery