Wednesday, November, 05,2025

पंजाब बाढ़ से बेहाल... दिल्ली के निचले इलाकों में यमुना का पानी घुसा

नई दिल्ली/ शिमला: देश के विभिन्न भागों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। वजीराबाद और हथिनीकुंड बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण, दिल्ली में यमुना नदी इस वर्ष पहली बार खतरे के निशान को पार कर गई। इसकी वजह से किनारे के कई निचले इलाकों में पानी घुस गया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। छह राष्ट्रीय राजमागों समेत 1,311 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई और स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई। वहीं, पंजाब और हरियाणा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पुनः हुई बारिश से नदियां उफान पर हैं और बड़े इलाकों के जलमग्न होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पंजाब के बाढ़ से प्रभावित जिलों में एनडीआरएफ, सेना, बीएसएफ, पंजाब पुलिस और जिला प्राधिकारियों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार शाम चार बजे पुराने रेलवे पुल (ओआरबी) पर जलस्तर 206.03 मीटर दर्ज किया गया। इस पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। इससे पहले, सुबह छह बजे यमुना नदी खतरे के निशान 205.33 मीटर से काफी ऊपर 205.68 मीटर के स्तर पर पहुंच गई थी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना नदी के किनारे के इलाकों का जायजा लिया और कहा कि सरकार स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

चंबा में फंसे 5,000 मणिमहेश तीर्थयात्री

हिमाचल प्रदेश में शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग 5 सोलन जिले के सनवारा में भूस्खलन के बाद अवरुद्ध हो गया। राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंसे हैं। यह राजमार्ग हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग के नाम से भी जाना जाता है। अधिकारियों ने बताया कि चंबा जिले में फसे लगभग 5,000 मणिमहेश तीर्थयात्रियों को वापस घर भेजने के प्रयास जारी है।

पंजाब के 12 जिले बाढ़ की चपेट में

सतलुज, ब्यास, रावी नदियों के साथ ही मौसमी छोटी नदियों में उफान के कारण पंजाब के 12 जिले भारी बाढ़ की चपेट में है। पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिलों के गांव बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित हुए है। अधिकारियों के अनुसार विनाशकारी बाढ़ में अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है और 2.56 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। सोमवार को राज्य के सभी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और पॉलिटेक्निक संस्थानों को 3 सितंबर तक बंद करने की घोषणा की थी। पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बाढ़ प्रभावित जिलों के दौरे की शुरुआत फिरोजपुर से की। उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery