Monday, April, 21,2025

बिना समय बर्बाद किए 'विकसित दिल्ली' मिशन करेंगे साकारः रेखा

नई दिल्ली: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को यहां सचिवालय में अपना कार्यभार संभालने के बाद कहा कि विकसित दिल्ली मिशन को साकार करने में एक भी दिन बर्बाद नहीं किया जाएगा। गुप्ता सीएम का पद संभालते ही एक्शन मोड में नजर आई। शपथ ग्रहण के बाद वे दिल्ली सचिवालय पहुंची और अपना पदभार संभाला। इसके बाद वे वे शाम को अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और पार्टी नेताओं के साथ यमुना नदी के वासुदेव घाट पहुंची और वहां 'यमुना आरती' की। यह पहली बार है जब दिल्ली की कैबिनेट ने यमुना आरती की हो। सीएम ने प्रार्थना भी की। इसके बाद रात को अपनी कैबिनेट के साथ बैठक की। जिसमें आयुष्मान योजना को दिल्ली में लागू करने तथा कैग रिपोर्ट विधानसभा में पेश करने के अहम फैसले किए गए।

ज्ञात रहे कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना नदी में प्रदूषण और इसकी सफाई बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया था। 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल पर यमुना के अत्यधिक प्रदूषित होने को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने हमला किया था। वहीं केजरीवाल ने भाजपा को भी घेरा था। वासुदेव घाट पर राम भजन बजाए गए और 'जय श्री राम' और 'यमुना मैया की जय' के जयकारे लगाए गए।

विजेंद्र गुप्ता होंगे विधानसभा अध्यक्ष !

रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा का उम्मीदवार नामित किया गया है। गुप्ता ने 'पीटीआई-भाषा' से इसकी पुष्टि करते हुए कहा, मैं सबसे पहले उन कैग (भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक) रिपोर्ट को सदन में पेश करूंगा, जिन्हें पिछली 'आप' सरकार ने लंबित रखा था।

जनता से किए सभी वादे करेंगे पूरे

कार्यभार संभालने के बाद गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा कि हम दिल्ली की जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे। इससे पहले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली सचिवालय पहुंची और मुख्यमंत्री के रूप में कामकाज संभाल लिया। उनके साथ भाजपा के दिल्ली प्रभारी वैजयंत पांडा और पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वरिंद्र सचदेवा समेत अन्य पार्टी नेता थे।

यूं हुआ विभागों का बंटवारा

• सीएम रेखा गुप्ता सामान्य प्रशासन, सेवाएं, वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल कल्याण, भूमि एवं भवन, जनसंपर्क, सतर्कता एवं प्रशासनिक सुधार विभाग
• परवेश वर्मा-लोक निर्माण विभाग, विधायी मामले, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव
• आशीष सूद- गृह, ऊर्जा, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा प्रशिक्षण
• मनजिंदर सिंह सिरसा- उद्योग, खाद्य आपूर्ति, वन एवं पर्यावरण,
• रविंद्र सिंह- समाज कल्याण, एससी/एसटी कल्याण, सहकारिता विभाग
• कपिल मिश्रा- कानून एवं न्याय, श्रम एवं रोजगार, डेवलपमेंट, कला एवं संस्कृति, भाषा और पर्यटन विभाग
• डॉ. पंकज कुमार सिंह- स्वास्थ्य, परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery