Saturday, September, 05,2026

पथराव और मुकदमों से गरमाया चुनावी माहौल

दौसा/नागौर: निकाय चुनाव में चुनाव चिह्न आवंटन के साथ प्रत्याशियों की नाराजगी और विवाद सामने आने लगे हैं। दौसा में निर्दलीय प्रत्याशियों ने चप्पल चिह्न मिलने पर विरोध जताया, जबकि नागौर के वार्ड 7 में प्रत्याशी के बेटे पर पथराव और चुनावी विवाद को लेकर दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें दर्ज होने से माहौल गरमा गया।

दौसा में कई निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न के रूप में चप्पल आवंटित हुई। प्रत्याशियों ने इसे शुभ नहीं मानते हुए विरोध जताया। राज्य निर्वाचन आयोग की सूची में अलमारी पहले और चप्पल दूसरे क्रम पर है। रिटर्निंग अधिकारी संजू मीणा ने बताया कि चिह्न आयोग की गाइडलाइन के अनुसार क्रमवार आवंटित किए जा रहे हैं। निर्दलीयों के लिए 40 चिह्न निर्धारित हैं। इनमें चप्पल, चारपाई, तकिया, चूड़ियां, जंजीर, हरी मिर्च, टॉफियां, कैंची और जूता शामिल हैं।

नागौर के वार्ड 7 में प्रत्याशी रामनिवास सांखला के बेटे कुलदीप पर गुरुवार को पथराव हुआ। व्यास कॉलोनी में बाइक से जाते समय मकान की छत से 2-3 पत्थर सिर पर आ गिरे। जेएलएन अस्पताल में सिर में 6 टांके लगाए गए। उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया। कोतवाल नंदलाल ने मौके का जायजा लिया।नागौर के इसी वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी धनराज सैन समेत अन्य पर जातिगत अभद्र टिप्पणी, मारपीट और जानलेवा हमले की शिकायत हुई है। हाउसिंग बोर्ड निवासी विष्णुसिंह राजपूत ने चुनावी कार्यालय बुलाकर मारपीट का आरोप लगाया। वहीं धनराज सैन ने एक रात पहले विष्णु सिंह राजपूत पर पिस्टल तानने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस दोनों शिकायतों की जांच कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery