Wednesday, November, 26,2025

भारी मशीनों की मदद से मलबे के नीचे जीवन की तलाश तेज

दार्जिलिंग/कोलकाता: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में हुए विनाशकारी भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। आपदा प्रबंधन कर्मियों ने सोमवार को भी बचाव अभियान जारी रखा, क्योंकि कई लोग अब भी लापता हैं और सैकड़ों पर्यटक पहाड़ी इलाकों में फंसे हुए हैं। 40 से ज्यादा भूस्खलन स्थलों पर मलबा हटाने का काम जारी है। मलबे के नीचे फंसे लोगों का पता लगाने के लिए भारी मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि मात्र 12 घंटों में 300 मिमी से अधिक बारिश के कारण हुए भूस्खलन ने दार्जिलिंग की पहाड़ियों और तलहटी में स्थित डुआर्स क्षेत्र को तबाह कर दिया है। सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में दार्जिलिंग के मिरिक, मुखियापोखरी और जोरेबंगलो तथा जलपाईगुड़ी जिले के नागराकाटा शामिल हैं। उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने कहा कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। एनडीआरएफ के नेतृत्व में बचाव अभियान जारी है। सिलीगुड़ी जाने वाली मुख्य सड़कें अवरुद्ध होने से दुर्गा पूजा की छुट्टियों के लिए पहाड़ों पर गए सैकड़ों पर्यटक फंसे हुए हैं। उन्हें वैकल्पिक मार्गों से सिलीगुड़ी पहुंचने में मदद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि हमारी टीमें मिरिक दार्जिलिंग और सुखियापोखरी सड़कों पर यातायात बहाल करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं। सभी विस्थापित परिवारों को भोजन, कंबल, दवाइयां और पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

कई बस्तियों का सड़क संपर्क टूटा

दार्जिलिंग पहाड़ियों का प्रशासन करने वाली अर्थ-स्वायत्त संस्था जीटीए के एक अधिकारी ने कहा कि आपदा के 24 घंटे बाद भी कई चस्तियों से सड़क संपर्क टूटा हुआ है। उन्होंने कहा, ढलाने धंस गई हैं, पुल बह गए है और सड़कों का बड़ा हिस्सा कीचड़ में दब गया है। कुछ अंदरूनी गांवों तक पहुंचने के लिए हेलिकॉप्टर की जरूरत पड़ सकती है।

भारी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि मंगलवार सुबह तक क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है तथा दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

मृतकों के परिजनों को 5 लाख की सहायता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बाढ़ और भूस्खलन में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की। इसके अलावा उन्होंने पीड़ित परिवारों के एक सदस्य को होम गार्ड की नौकरी देने की भी घोषणा की।

यह प्राकृतिक आपदा नहीं, मानव निर्मित संकटः ममता

पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं बल्कि मानव निर्मित संकट है। उन्होंने नदियों में बड़ी मात्रा में पानी छोड़ने और बाढ़ के लिए दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) को जिम्मेदार ठहराया है। ममता ने आरोप लगाया, डीवीसी झारखंड को बाढ़ से बचाने के लिए ऐसा कर रहा है और बंगाल इसका खमियाजा भुगत रहा है।

भाजपा सांसद व विधायक भीड़ के हमले में घायल

पश्चिम बंगाल के भाजपा सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष राज्य के उत्तरी भाग में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित दुआर क्षेत्र के दौरे के दौरान भीड़ के हमले में घायल हो गए। इस घटना से एक नया राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। मुर्मू और घोष भाजपा नेताओं की उस टीम का हिस्सा थे जो आपदा प्रभावित दुआर क्षेत्र में स्थिति का आकलन करने और राहत वितरित करने के लिए गए थे। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के बाढ़ प्रभावित नागराकाटा इलाके के दौर के दौरान भाजपा सांसद खगेन मुर्मू के काफिले पर लोगों ने हमला किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery