Tuesday, May, 26,2026

चक्रवात पीछे छोड़ गया तबाही के निशान, फसलें हुई बर्बाद

अमरावती/भुवनेश्वर: चक्रवात मोंथा मंगलवार रात को आंध्र प्रदेश से गुजरकर बुधवार को ओडिशा पहुंच गया। इसका असर चार राज्यों आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में रहा है। चक्रवात मंगलवार शाम को आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा के तट से टकराया था। चक्रवात के दौरान आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई तटीय जिलों में 100-110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली और भारी बारिश हुई। तेलंगाना में भी भारी बारिश हुई। इसके बाद वह तबाही के निशान छोड़ गया। कई इलाकों में पेड़, बिजली के खंभे उखड़ गए। घरों को नुकसान पहुंचा है। तूफान
के चलते आंध्र प्रदेश के कोनासीमा जिले में एक बुजुर्ग महिला के घर पर पेड़ गिरने से उनकी मौके पर मौत हो गई। इसके अलावा तेज हवाओं के कारण नारियल के पेड़ उखड़ने से एक लड़का और एक ऑटो चालक घायल हो गए। बाद में चक्रवाती तूफान मर्मोथा के कमजोर होकर गहरे दबाव वाला क्षेत्र में बदलने के बीच ओडिशा के कई हिस्सों में बुधवार को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई और भूस्खलन के कारण दक्षिणी जिलों में सड़कें, पुल और मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री के. अत्वन्नायडू ने बुधवार को अमरावती में कहा कि चक्रवाती तूफान 'मोथा' की तीव्रता कम हो गई है, लेकिन राज्य के कई प्रभावित जिलों में बिजली और परिवहन व्यवस्था बाधित है। कोनासीमा जिले में 300 से अधिक बिजली के खंभे उखड़ गए, जबकि 80 प्रतिशत मरम्मत
का काम पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि कोनासीमा जिले में लगभग 54 सबस्टेशन क्षतिग्रस्त हो गए, जिसके कारण रामचंद्रपुरम, राजामहेंद्रवरम और मुम्मिदिवरम से ऊर्जा विभाग की टीमों को तैनात किया गया। कोनासीमा जिले में 400 राहत शिविरों में 10,000 से अधिक लोगों को आश्रय दिया गया। अच्चन्नायडू ने बताया कि कोनासीमा जिले में 20,000 एकड़ धान और बागवानी की फसलें बर्बाद हो गई और नुकसान का आकलन करने के लिए विशेष टीम गठित की गई।

ओडिशा में बुधवार को हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई और भूस्खलन के कारण दक्षिणी जिलों में सड़कें, पुल और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। राज्य के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने संवाददाताओं से कहा, चक्रवात के मार्ग में बदलाव से ओडिशा गंभीर तबाही से बच गया।

तेलंगाना के कुछ हिस्सों में भारी बारिश

तेलंगाना के विभिन्न हिस्सों में बुधवार को भीषण चक्रवाती तूफान 'मोथा' के असर से मूसलाधार बारिश हुई। तेलंगाना में वारंगल, जंगांव, हनुमकोडा, महबूबाबाद, करीमनगर, सिद्धिपेट, यादाद्री भुवनागिरी, सूयपिट, नलगोंडा, खम्मम, भद्राद्री कोठागुडेम, नागरकर्नूल और पेद्दापल्ली जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि हैदराबाद में भी तेज वर्षा हुई। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने वारंगल, हनुमकोडा, महबूबाबाद, जंगांव, सिद्धिपेट और यादाद्री भुवनागिरी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है रेड अलर्ट का अर्थ है कि 24 घंटे की अवधि में 20 सेंटीमीटर से अधिक वर्षा हो सकती है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery