Tuesday, November, 04,2025

चक्रवात 'मोन्था' का खतरा बढ़ा आंध्र तट से कल टकराने की आशंका

नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात 'मोन्था' तेजी से मजबूत हो रहा है और अब यह आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, तूफान 28 अक्टूबर की शाम या रात को तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवाओं की गति 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि भारतीय सेना और एनडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन 27 अक्टूबर तक चक्रवात में बदल जाएगा। ओडिशा प्रशासन ने पूरी तैयारी का दावा किया है।

मौसम विभाग ने ओडिशा में 27 से 29 अक्टूबर तक यलो अलर्ट और 30 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आंध्र प्रदेश के यनम और रायलसीमा, ओडिशा के गंजम, गजपति और कोरापुट जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में आज से भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब और अरब सागर में सक्रिय डिप्रेशन सिस्टम के प्रभाव से उदयपुर और कोटा संभाग में मौसम ने पलटी मारी है। मौसम विभाग ने 27 और 28 अक्टूबर को दक्षिणी और पूर्वी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 27 अक्टूबर को कोटा, उदयपुर और आस-पास के जिलों में भारी और अतिभारी बारिश की संभावना है। 28 अक्टूबर को उदयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। इस बीच तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36°C रहा, जबकि जयपुर में 31.3°C अधिकतम और 19.6°C न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। उत्तरी हवाओं के प्रभाव से बीकानेर, सीकर, झुंझुनूं और अलवर में ठंड बढ़ने की संभावना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery