Monday, April, 07,2025

संविधान पर बोले प्रधानमंत्रीः आर्टिकल 370 देश की एकता में था रुकावट... हमने उसे जमीन में गाड़ दिया

नई दिल्ली: संविधान के 75 साल पूरे होने के मौके पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में संविधान पर बोले। उन्होंने कहा, मैं संविधान के प्रकाश में मेरी बात रखता हूं। अगर आप हमारी नीतियों को देखेंगे, पिछले 10 साल देश की जनता ने जो हमें सेवा करने का मौका दिया है। उसमें निर्णय देखिए, भारत की एकता को मजबूती देने का हम निरंतर प्रयास करते रहे हैं। आर्टिकल 370 देश की एकता में रुकावट बना था। हमने उसे जमीन में गाड़ दिया।

अनुच्छेद 370 के बारे में तो सबको पता है, लेकिन 35-ए के बारे में पता बहुत कम है। भारत के संविधान का अगर कोई पहला पुत्र है तो ये संसद है, लेकिन उसका भी इन्होंने गला घोंटने का काम किया। 35-ए को संसद में लाए बिना उन्होंने देश पर थोप दिया। राष्ट्रपति के आदेश पर ये काम किया गया और देश की संसद को अंधेरे में रखा गया।

परिवार ने संविधान को चोट पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक परिवार का उल्लेख इसलिए करता हूं कि 75 साल में से 55 साल एक ही परिवार ने राज किया है। देश को क्या-क्या हुआ है. ये जानने का अधिकार है। इस परिवार के कुविचार, कुरीति, कुनीति की परंपरा निरंतर चल रही है।

हर स्तर पर इस परिवार ने संविधान को चुनौती दी है। मोदी ने कहा, संविधान संशोधन करने का ऐसा खून कांग्रेस के मुंह लग गया कि वह समय-समय पर संविधान का शिकार करती रही। संविधान की आत्मा को लहूलुहान करती रही। करीब 6 दशक में 75 बार संविधान बदला गया। जो बीज देश के पहले प्रधानमंत्री ने बोया था, उसे खाद-पानी देने का काम एक और प्रधानमंत्री ने किया 

 

1971 में इंदिरा गांधी ने किया था पाप
1971 में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया था। उस फैसले को संविधान बदलकर पलटा गया। उन्होंने हमारे देश की अदालत के पंख काट दिए थे। कहा था कि संसद संविधान के किसी भी आर्टिकल में जो मन आए कर सकती है और अदालत उसकी तरफ नहीं देख सकती है। ये पाप 1971 में इंदिरा गांधी ने किया था।

 

इमरजेंसी से लोकतंत्र का गला घोंटा
प्रधानमंत्री मोदी ने आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा, "दुनिया में जब भी लोकतंत्र की चर्चा होगी तो कांग्रेस के माथे से कभी यह कलंक मिट नहीं सकेगा, क्योंकि लोकतंत्र का गला घोंट दिया गया था। भारतीय संविधान निर्माताओं की तपस्या को मिट्टी में मिलाने की कोशिश की गई थी।" उन्होंने इस मौके पर समान नागरिक संहिता लागू करने के सरकार के इरादे के बारे में भी बताया

 

नागरिक सर्वाधिक अभिनंदन के भागी
PM बोले- भारत का नागरिक सर्वाधिक अभिनंदन का भागी है। संविधान निर्माता इस बात पर बहुत सजग थे। ये वो नहीं मानते थे कि भारत का जन्म 1947 में हुआ। वे मानते थे कि यहां की महान परंपरा को हजारों साल की उस यात्रा के लिए वे सजग थे। भारत का लोकतंत्र, गणतांत्रिक अतीत समृद्ध रहा है, विश्व के लिए प्रेरक रहा है। तभी भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में जाना जाता है। हम सिर्फ विशाल लोकतंत्र नहीं, हम लोकतंत्र की अननी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन, डॉक्टर राधाकृष्णन और बाबा साहब अंबेडकर के विचार बताए।

 

मोदी ने राष्ट्र को दिए 11 संकल्प
1. चाहे नागरिक हो या सरकार सभी अपने कर्तव्यों का पालन करें;
2. हर क्षेत्र हर समाज को विकास का लाभ मिले। सबका साथ और सबका विकास हो,
3. भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस हो और भ्रष्टाचारियों की सामाजिक स्वीकार्यता न हो;
4. देश के कानून, देश के नियम और देश की परंपरओं के पालन में नगारिकों को गर्व हो;
5. गुलामी की मानसिकता से मुक्ति मिले और अपनी विरासत पर गर्व हो;
6. देश की राजनीति को परिवारवाद से मुक्ति मिले;
7. संविधान का सम्मान हो और राजनीतिक स्वार्थ के लिए संविधान हथियार नहीं बनाया जाए;
8. संविधान की भावना के प्रति समर्पण रखते हुए जिनको आरक्षण मिल रहा हो उनसे न छीना जाए। धर्म के आधार पर आरक्षण न दिया जाए,
9. डेवलपमेंट में देश मिसाल बने
10. राज्य के विकास से राष्ट्र का विकास का मंत्र हो;
11. एक भारत श्रेष्ठ भारत का ध्येय सर्वोपरि हो।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery