Tuesday, July, 14,2026

कांग्रेस महासचिवों व प्रभारियों की अहम बैठक जिला कमेटियां होंगी संगठन का केंद्र बिंदु

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को पार्टी महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों के साथ बैठक की] जिसमें संगठन की मजबूती पर जोर देने के साथ ही कई अन्य मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी अपनी जिला कमेटियों (डीसीसी) को 'संगठन का केंद्र बिंदु' बनाने की दिशा में तेजी से कदम उठाते हुए अगले दो सप्ताह में जिला अध्यक्षों की बैठकें आयोजित करेगी।

बैठक के बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इस बैठक में करीब तीन घंटे तक इन दो विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। 27 और 28 मार्च तथा तीन अप्रैल को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठकें बुलाई गई हैं। करीब 16 साल बाद यह बैठक हो रही हैं। तीनों दिन करीब 250 डीसीसी अध्यक्ष बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि बैठकों में इस बात पर जोर दिया जाएगा कि डीसीसी को कैसे संगठन के केंद्र बिंदु में लाया जाए। कांग्रेस में इस बात को लेकर सर्वसम्मति है कि डीसीसी को पार्टी संगठन का केंद्र बिंदु बनाया जाए।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में संगठन से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। यह बैठक अगले महीने आठ और नौ अप्रैल को अहमदाबाद में होने वाली कांग्रेस कार्य समिति की बैठक से पहले हुई है। दरअसल, दिल्ली चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस का फोकस अब बिहार व गुजरात पर है। बिहार में इसी साल व गुजरात में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी अभी से चुनावी जमीन तैयार करने में जुट गई है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery