Saturday, September, 27,2025

जियो फेंसिंग और मोबाइल एप से होगा डेटा कलेक्शन

नई दिल्ली: स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 के तहत संचालित स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 को और अधिक तकनीकी व पारदर्शी बनाने के लिए केंद्र सरकार ने नई व्यवस्था लागू की है। अब इस सर्वेक्षण में जियो फेंसिंग, जियो टैगिंग और मोबाइल ऐप से डेटा संग्रह किया जाएगा। इसके अलावा नागरिकों की राय लेने के लिए भी विशेष एप्लीकेशन विकसित किया गया है। यह जानकारी राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के सवाल के जवाब में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमण्णा ने राज्यसभा में दी। मंत्री ने बताया कि सर्वेक्षण में देशभर के 34 राज्य व केंद्र शासित प्रदेश, 761 जिले और 21 हजार गांव शामिल किए गए हैं। मदन राठौड़ ने बताया कि गांवों के सर्वेक्षण में सेवा स्तरीय प्रगति, स्वच्छता का प्रत्यक्ष अवलोकन, संयंत्रों की कार्यशीलता और नागरिक प्रतिक्रिया को शामिल किया गया है। इसके आधार पर 1000 अंकों में राष्ट्रीय रैंकिंग तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह सर्वेक्षण स्वतंत्र एजेंसी द्वारा कराया जा रहा है ताकि मात्रात्मक व गुणात्मक मापदंडों के आधार पर निष्पक्ष रैंकिंग दी जा सके। सर्वेक्षण की निगरानी एसएसजी पोर्टल से की जा रही है। साथ ही इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं और सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी साझा की जा रही है।

केंद्र ने शुरू किया 'उम्मीद पोर्टल'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक निर्णय के तहत देशभर में वक्फ बोर्डों की संपत्तियों का रिकॉर्ड अब डिजिटल प्लेटफॉर्म 'उम्मीद पोर्टल' पर तैयार किया है। इससे वक्फ संपत्तियों का पारदर्शी, सक्षम और डिजिटल प्रबंधन संभव हो सकेगा। यह जानकारी राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के सवाल के जवाब में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में दी। मदन राठौड़ ने बताया कि एकीकृत वक्फ प्रबंधन, दक्षता, सशक्तिकरण और विकास अधिनियम के तहत अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ने उम्मीद पोर्टल की शुरुआत की है। महज डेढ़ माह में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, मेघालय, ओडिशा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों ने इस पर वक्फ संपत्तियों का डेटा अपडेट करना शुरू कर दिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery