Wednesday, August, 05,2026

ट्रेलर ने ट्रैवलर को टक्कर मारी, 2 बहनों समेत तीन की मौत

चूरू: सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में राजस्थान घूमने आए कोलकाता के एक परिवार की दो सगी बहनों समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। हादसा सालासर रोड स्थित बोबासर पुलिया के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रही ट्रैवलर को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार, ट्रेलर चालक सामने चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित ट्रेलर लहराते हुए ट्रैवलर
से टकरा गया। हादसे में सुशीला  साहू (70) पत्नी गंगाप्रसाद, उर्मिला साहू (65) पत्नी छोटेलाल साहू व आनंदी कहार (16) पुत्री उत्पल कहार निवासी कोलकाता की मौत हो गई। सुशीला और उर्मिला सगी बहनी थीं। तीन गंभीर घायलों को सीकर रेफर किया गया है, जबकि अन्य 12 घायलों का इलाज सुजानगढ़ के अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि परिवार के 20 सदस्य एक अगस्त को कोलकाता से जयपुर पहुंचे थे। खाटूश्यामजी और सालासर बालाजी के दर्शन के बाद सभी ट्रैवलर से पुष्कर जा रहे थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery