Thursday, February, 19,2026

शराब से भरी पिकअप पकड़ी, 2 गिरफ्तार

चूरू: जिले की साहवा पुलिस ने सोमवार रात को स्टेट हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान अवैध शराब से भरी एक पिकअप पकड़ी है। पुलिस ने इस मामले में 2 तस्करों को गिरफ्तार कर पिकअप जब्त कर ली। जब्त की गई 154 कार्टन अंग्रेजी शराब की कीमत लगभग 15 लाख रुपए बताई जा रही है। साहवा थानाधिकारी शंकरलाल ने बताया कि क्षेत्र में नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान हनुमानगढ़-नोहर की तरफ से आ रही एक पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के कार्टन भरे हुए थे। पिकअप में सवार 2 व्यक्तियों से शराब के बारे में पूछताछ करने पर वे घबरा गए।

पुलिस ने शराब और पिकअप को जब्त कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान लुडनिया छोटा, तारानगर निवासी मांगीराम (48) और भाड़ंग, तारानगर निवासी नरेश कुमार (25) के रूप में हुई है। थानाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को तस्करों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस टीम में एएसआई बजरंग सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद और राजेश कुमार शामिल थे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery